फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   16.23 lakh voters in all three assemblies, list will be released today

तीनों विधानसभाओं में 16.23 लाख मतदाता, आज जारी होगी सूची

Tue, 04 Jan 2022 09:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
16.23 lakh voters in all three assemblies, list will be released today
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन बुधवार को विधानसभा चुनाव की अंतिम मतदाता सूची जारी करेगा। इस बार तीनों विधानसभाओं नोएडा, दादरी व जेवर में कुल 16.23 लाख मतदाता होंगे। सूची के पुनरीक्षण अभियान के दौरान 82939 नए मतदाता बने हैं, जबकि 27017 के नाम सूची से काटे गए हैं। जिले की कुल आबादी में 25.24 में से 64.30 प्रतिशत मतदाता हैं।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर पुनरीक्षण अभियान के बाद जिले की मतदाता सूची तैयार कर ली गई है। बुधवार को जिला मुख्यालय, सभी तहसील और मतदाता केंद्रों पर इसका प्रकाशन किया जाएगा। यहां लोग सूची में नाम देख सकते हैं। प्रशासनिक अफसरों ने बताया कि पहले सूची में 15.67 लाख मतदाता थे जो अब बढ़कर 16.23 लाख हो गए हैं। 27017 नाम सूची से काटे गए हैं। इनमें भी काफी लोग मर चुके हैं या फिर जिले से बाहर जा चुके हैं। अभी भी काफी ऑनलाइन आवेदन लंबित हैं। इनके निस्तारण का भी काम चल रहा है। मतदान होने से पहले इन्हें भी सूची में शामिल किया जाएगा, लेकिन मतदाता पहचान पत्र मिलना मुश्किल होगा।
विज्ञापन

विधानसभा वार मतदाताओं की स्थिति
विधानसभा पुरुष महिला अन्य कुल
नोएडा 391460 298764 07 690231
दादरी 322670 264144 75 586889
जेवर 188264 158144 17 346425
कुल 902394 721052 99 1623545
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed