फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   आप ने दी सीलिंग के खिलाफ आंदोलन खड़ा करने की चेतावनी

आप ने दी सीलिंग के खिलाफ आंदोलन खड़ा करने की चेतावनी

Sat, 15 Dec 2018 11:36 PM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
आप ने दी सीलिंग के खिलाफ आंदोलन खड़ा करने की चेतावनी
आप ने दी सीलिंग के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

- भाजपा की मंशा पर उठाए सवाल, अध्यादेश लाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने सीलिंग की कार्रवाई शुरू होने के बाद एक बार फिर एमसीडी व केंद्र सरकार पर हमला बोला। भाजपा की मंशा पर सवाल उठाए और अध्यादेश लाने की मांग की। पार्टी ने चेतावनी दी कि जल्द सीलिंग नहीं रुकी तो आप व्यापारियों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन शुरू करेगी।

नई दिल्ली लोकसभा प्रभारी बृजेश गोयल ने कहा कि बीते एक साल में करीब बीस हजार दुकानों व फैक्ट्रियों पर सीलिंग की कार्रवाई हुई। इससे बड़ी संख्या में दिल्लीवासी बेरोजगार हुए हैं। कइयों की पूरी गृहस्थी चौपट हो गई और उनके सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया। गोयल ने कहा कि आप बीते एक साल से सीलिंग के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। पार्टी ने व्यापारियों के साथ मिलकर 4 बार दिल्ली बंद किया। भाजपा के सातों सांसदों के घर में कटोरा मार्च निकाला गया। पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के घर भी जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने इजाजत नहीं दी। इसके बाद राजघाट पर मार्च किया और एक दिन की भूख हड़ताल पर बैठे। इसके बावजूद सीलिंग की समस्या का माकूल समाधान नहीं निकला। बृजेश गोयल के मुताबिक, पार्टी की पहले दिन से राय है कि इसका समाधान सिर्फ अध्यादेश लाने से निकल सकता है। लेकिन केंद्र सरकार ने इस दिशा में कोई काम नहीं किया। इस समस्या को केंद्र ने शुरू किया है और इसका समाधान भी उसी के पास है। बृजेश गोयल ने चेतावनी दी कि अगर केंद्र ने ऐसा नहीं किया तो हम 19 दिसंबर को रैली निकाली जाएगी। इस दौरान आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed