फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   केन्द्रीय विद्यालय संगठन का स्थापना दिवस

केन्द्रीय विद्यालय संगठन का स्थापना दिवस

Sat, 15 Dec 2018 11:36 PM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
केन्द्रीय विद्यालय संगठन का स्थापना दिवस
शिक्षा के क्षेत्र में नए प्रयोग करने की अपार संभावना: रीना रे
विज्ञापन

- केंद्रीय विद्यालय संगठन का स्थापना दिवस मनाया गया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और नए प्रयोग करने की अपार संभावना है। केंद्रीय विद्यालय संगठन(केवीएस) के शिक्षक इस दिशा में लगातार प्रयास कर रहे हैं। देश के अलग-अलग स्थानों पर स्थित विद्यालयों में होने वाले नवाचारों का व्यापक प्रसार करने की आवश्यकता है। जिससे कि अधिक से अधिक स्कूल उसका अनुसरण कर सकें। मानव संसाधन विकास मंत्रालय सचिव(स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता) रीना रे ने केंद्रीय विद्यालय संगठन के स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर यह बातें कही।

केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा शनिवार को डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता सचिव रीना रे उपस्थित थी। इस मौके पर राष्ट्रीय स्तर पर चयनित 31 शिक्षकों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय प्रोत्साहन पुरस्कार और 11 शिक्षकों को नवाचार एवं प्रयोग पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने पुरस्कार स्वरूप 20 हजार रुपये नकद पुरस्कार, एक शॉल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। समारोह में सभी विजेताओं के कार्य पर एक-एक मिनट की लघु फिल्म भी दिखाई गई। केवीएस आयुक्त संतोष कुमार मल्ल ने शिक्षकों व कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि इनके योगदान के कारण ही संगठन नई ऊंचाइयां प्राप्त कर रहा है। समारोह में अपर आयुक्त(प्रशासन) सौरभ जैन, अपर आयुक्त (शैक्षिक) यूएन खवाड़े समेत संगठन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed