फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   एशिया पेसिफिक एसोसिएशन ऑफ पीडिएट्रिक यूरोलोजिस्ट्स की बैठक में 20 देशों के विशेषज्ञ जुटे

एशिया पेसिफिक एसोसिएशन ऑफ पीडिएट्रिक यूरोलोजिस्ट्स की बैठक में 20 देशों के विशेषज्ञ जुटे

Sat, 15 Dec 2018 11:35 PM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
एशिया पेसिफिक एसोसिएशन ऑफ पीडिएट्रिक यूरोलोजिस्ट्स की बैठक में 20 देशों के विशेषज्ञ जुटे
विशेषज्ञों ने रोबोटिक सर्जरी का दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

- एशिया पेसिफिक एसोसिएशन ऑफ पीडिएट्रिक यूरोलोजिस्ट्स की बैठक में 20 देशों के विशेषज्ञ जुटे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल द्वारा आयोजित एशिया पेसिफिक एसोसिएशन ऑफ पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजिस्ट की सालाना बैठक में 20 देशों से अधिक विशेषज्ञों ने शिरकत की। इसमें यूएस, यूके, सार्क देशों एवं एशिया-पेसिफिक देशों से 320 से अधिक प्रतिनिधि शामिल रहे। दिल्ली में आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन भारत में पहली बार आयोजित हो रहा है।
कार्यक्रम के दौरान पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी के क्षेत्र में हुए नए विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। चर्चा के दौरान केस स्टडी भी पेश की। इस दौरान विशेषज्ञों ने सौ से ज्यादा ऐसे मामलों का मूल्यांकन किया, जो कि लंबे समय से फॉलोअप में हैं। प्रतिनिधियों को आधुनिक रोबोटिक प्लेटफार्म द विंसी जी व लेप्रोस्कोपिक सिम्युलेटर के बारे में जानने और इसे अनुभव करने का मौका मिला।
विज्ञापन

मौजूदा परिवेश में पीडियाट्रिक रोबोटिक सर्जरी से जुड़े मिथकों व तथ्यों पर प्री कॉन्फ्रेंस सीएमई का आयोजन भी किया गया। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों ने रोबोटिक सर्जरी का प्रशिक्षण देते हुए ब्लेडर डिसऑर्डर के प्रबंधन पर जानकारी दी। इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के चेयरमैन व आयोजक डॉ सुजीत चौधरी ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से दुनियाभर के विशेषज्ञों ने जानकारियां साझा कीं। चिकित्सा की आधुनिक तकनीकों के बारे में जानने का मौका मिला, जो उनके मरीजों को बेहतर देखभाल और इलाज के बेहतर परिणाम दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed