फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   आईजीडीटीयूडब्ल्यू का पहला दीक्षांत समारोह 18 को

आईजीडीटीयूडब्ल्यू का पहला दीक्षांत समारोह 18 को

Sat, 15 Dec 2018 11:35 PM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
आईजीडीटीयूडब्ल्यू का पहला दीक्षांत समारोह 18 को
आईजीडीटीयूडब्ल्यू का पहला दीक्षांत समारोह 18 को
विज्ञापन

- बीटेक से लेकर एमटेक के पहले बैच को मिलेगी डिग्री, 34 छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय (आईजीडीटीयूडब्ल्यू) का पहला दीक्षांत समारोह मंगलवार को आयोजित होने जा रहा है। समारोह में मेट्रो मैन व पद्मश्री ईश्रीधरन मुख्य अतिथि, उपमुख्यमंत्री विशेष अतिथि और कुलाधिपति व उपराज्यपाल अनिल बैजल विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। समारोह में 1161 छात्रों को डिग्री देकर सम्मानित किया जाएगा। जबकि 34 छात्र उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मानित होंगे। आईजीडीटीयूडब्ल्यू प्रबंधन के मुताबिक, मई 2013 में इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय से अलग होकर दिल्ली के पहले तकनीकी महिला विश्वविद्यालय के रूप में काम शुरू किया था। 2013 से 2018 के बीच बीटेक, एमटेक, एमबीए व पीएचडी प्रोग्राम में पढ़ाई करवायी जा रही है। आईजीडीटीयूडब्ल्यू बीटेक प्रोग्राम के पहले बैच को दीक्षांत समारोह में डिग्री देगा। इसके अलावा 34 छात्रों को कुलाधिपति गोल्ड मेडल, कुलपति गोल्ड मेडल और सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed