फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सांसद निधि से आठ सेमी-हाई मास्ट लाइट जनता को समर्पित

सांसद निधि से आठ सेमी-हाई मास्ट लाइट जनता को समर्पित

Sat, 15 Dec 2018 11:27 PM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
सांसद निधि से आठ सेमी-हाई मास्ट लाइट जनता को समर्पित
आठ सेमी हाई मास्ट लाइट जनता को समर्पित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने करावल नगर पूर्व वार्ड में सांसद निधि से लगाई गई आठ सेमी हाई मास्ट लाइट जनता को समर्पित की। स्थानीय निगम पार्षद पुनीत शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। तिवारी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल अपनी राजनैतिक स्वार्थ पूर्ति के लिए दिल्ली को हर रोज एक नया दर्द दे रहे हैं। उनका लक्ष्य दिल्ली की समस्याओं को बरकरार रखते हुए दिल्ली में भय, भूख और भ्रष्टाचार का अंधेरा कायम रखना है, जबकि हमारा प्रयास है कि केंद्र सरकार की विकास ज्योति गली-गली घर-घर पहुंचे।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के विकास और केंद्र सरकार की योजनाओं के बीच में केजरीवाल दीवार बनकर खड़े हैं। लगातार दिल्ली के निगमों को पंगु बनाने के लिए कभी विकास राशि रोककर तो कभी सफाई कर्मचारियों और निगम कर्मचारियों की तनख्वाह रोककर दिल्ली के विकास में बाधा पैदा कर रहे हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कैलाश जैन, विधायक जगदीश प्रधान, मीडिया विभाग के सह प्रमुख आनंद त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष टीसी शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मधु सिसोदिया, मंडल अध्यक्ष तेजपाल सिंह, चंद्रभान, नारायण सिंह, सुरेंद्र पाराशर, विकास भदौरिया संख्या में स्थानीय लोग एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed