{"_id":"5c0ef042bdec22418c7a89b9","slug":"154448292116-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली गोल्फ क्लब में पेड़ काटने का मामला उपराज्यपाल के दरबार तक पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली गोल्फ क्लब में पेड़ काटने का मामला उपराज्यपाल के दरबार तक पहुंचा
Updated Tue, 11 Dec 2018 04:31 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली गोल्फ क्लब में पेड़
काटने की जांच कराएं तेज
- सीएम ने उपराज्यपाल को पत्र लिखकर उठाई मांग, वन विभाग की रिपोर्ट भी भेजी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली गोल्फ क्लब में पेड़ काटने के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल को पत्र लिखकर गुजारिश की है कि वह मामले में दखल देकर जांच प्रक्रिया में तेजी लाएं, ताकि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो सके। उन्होंने पत्र के साथ पूरे मसले पर वन विभाग की रिपोर्ट भी भेजी है। वन विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि गोल्फ क्लब की जांच के दौरान अधिकारियों को तीन हजार गठ्ठर मिले थे। साथ ही, अवैध रूप से कई पेड़ों की कटाई की गई थी। वन विभाग ने पांच महीने पहले निजामुद्दीन थाने में इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
अरविंद केजरीवाल ने लिखा है कि दिल्ली वायु प्रदूषण के संकट के दौर से गुजर रही है। दिल्ली सरकार आबोहवा साफ-सुथरी रखने के लिए कई कदम उठा रही है और आम लोगों के साथ मिलकर हरित क्षेत्र बढ़ाने की कोशिश कर रही है। पेड़ काटने की इजाजत किसी भी एजेंसी को नहीं दी जा सकती। बेहद जरूरी होने पर इसके लिए दिल्ली सरकार से इजाजत लेनी होगी। गोल्फ क्लब में पेड़ों की अवैध कटाई से पर्यावरण को तो नुकसान पहुंचा ही, इससे सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया। इस मसले पर दिल्ली पुलिस को जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन जांच को अब तक दबाए रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि गोल्फ क्लब के सदस्य बेहद प्रभावशाली हैं। तीन पूर्व केंद्रीय गृह सचिव, दो पूर्व पुलिस कमिश्नरों के साथ दूसरे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इसके सदस्य हैं। इसी वजह से जांच आगे नहीं बढ़ रही है।