फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   स्पीड पर लगाई लगाम तो मरने वालों की संख्या में आई कमी

स्पीड पर लगाई लगाम तो मरने वालों की संख्या में आई कमी

Fri, 07 Dec 2018 11:59 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
स्पीड पर लगाई लगाम तो मरने वालों की संख्या में आई कमी
‘स्पीड रोको’ अभियान का दिखा असर, मरने वालों की संख्या घटी
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिसकर्मी बैरीकेड लगाकर वाहनों की तेज गति पर लगाम लगा रहे

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा रात के समय चलाए गए ‘स्पीड रोको’ अभियान का असर दिखने लगा है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिसकर्मी बैरीकेड लगाकर वाहनों की तेज गति पर लगाम लगा रहे हैं। इस अभियान से जहां वाहनों की रफ्तार थमी है, वहीं सड़क दुर्घटनाओं में मरने वाले लोगों की संख्या में भी कमी आई है। अभियान के शुरुआती दस दिन में दिल्ली में रात के समय सिर्फ नौ लोगों की मौत हुई है, जबकि अभियान शुरू होने से पहले के दस दिन में 26 लोगों की दिल्ली में सड़क दुर्घटनाओं में मौत हुई थी।
दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) आलोक कुमार ने बताया कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली में रात के समय वाहनों की रफ्तार को काबू करने के लिए 25 नवंबर से अभियान चलाया है। अभियान रात के समय दो से तीन घंटे तक चलाया जाता है।
विज्ञापन

संयुक्त पुलिस आयुक्त का कहना है कि इससे वाहनों की रफ्तार कम हुई है। कई जगहों पर अब ये देखने में आ रहा है कि वाहन धीमी गति से चलने लगे हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 25 नवंबर से लेकर 5 दिसंबर तक चलने वाले अभियान के दौरान तेज रफ्तार से चलने वाले कुल 2540 वाहनों के चालान किए। ज्यादा खतरनाक ढंग से चलने वाले वाहनों को जब्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed