{"_id":"5c09ab30bdec224149216c19","slug":"154413756171997-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपहार हादसा मामला: साक्ष्यों से छेड़छाड़ केस की सुनवाई 15 जुलाई तक करे पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपहार हादसा मामला: साक्ष्यों से छेड़छाड़ केस की सुनवाई 15 जुलाई तक करे पूरी
Updated Fri, 07 Dec 2018 04:35 AM IST
विज्ञापन
court
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट ने उपहार सिनेमा अग्निकांड के साक्ष्यों से छेड़छाड़ के केस की सुनवाई 15 जुलाई 2019 तक पूरी करने का निर्देश जिला अदालत को दिया है। हाईकोर्ट ने इससे पहले 30 नवंबर तक सुनवाई पूरी करने का निर्देश जिला अदालत को दिया था। यह मामला 2007 से निचली अदालत में चल रहा था। केस की एफआईआर 2006 में नीलम कृष्णामूर्ति की शिकायत पर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
जस्टिस अनु मल्होत्रा ने उपहार हादसा पीड़ित नीलम कृष्णामूर्ति की याचिका पर सुनवाई करते हुए केस की सुनवाई पूरी करने और हर सप्ताह तीन तारीखें कम से कम लगाने का निर्देश दिया है। हाईकोर्ट ने जिला अदालत को इस मामले में 18 फरवरी 2019 को प्रगति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने यह निर्देश एसोसिएशन ऑफ विक्टिम ऑफ उपहार फायर ट्रेजेडी (अवूत) की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है। कोर्ट ने यह निर्देश पटियाला हाउस कोर्ट के सीएमएम की स्टेटस रिपोर्ट के आधार पर दिया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि कोर्ट में अधिक केस होने के कारण केस की सुनवाई धीमी गति से चल रही है। सीएमएम की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस केस में 49 गवाह हैं, जिनमें से 37 गवाहों के बयान दर्ज होना बाकी है।
विज्ञापन
पेश याचिका दायर कर कृष्णमूर्ति ने कहा यह केस करीब दस साल पुराना है। पुलिस ने फरवरी 2007 में पहली चार्जशीट व उसके दो कई पूरक आरोप पत्र दाखिल किए थे। निचली अदालत ने आरोप तय किए थे, लेकिन इसे हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। हाईकोर्ट के आदेश पर 31 मई 2014 को आरोप तय किए गए थे।