{"_id":"5bf071c6bdec226eee1b848f","slug":"15424844728-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोसायटी के लोगों ने खुद संभाली साफ-सफाई की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोसायटी के लोगों ने खुद संभाली साफ-सफाई की कमान
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडिंग: सोसायटी के लोगों ने खुद संभाली सफाई की कमान
इको विलेज-2 के लोगों ने सड़क और ग्रीन बेल्ट को किया साफ
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज-2 सोसायटी के लोगों ने साफ-सफाई की कमान खुद संभाली है और शनिवार को सोसायटी के बाहर की सड़क और ग्रीन बेल्ट की गंदगी को साफ किया। यहीं नहीं, सोशल मीडिया पर भी इसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया, ताकि अन्य सोसायटी के लोग भी प्रेरित होकर साफ-सफाई पर ध्यान दें।
सोसायटी के लोगों ने बताया कि प्राधिकरण शहर की साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दे रहा है। सोसायटी के अंदर तो सफाई रहती है, लेकिन बाहर निकलते ही गंदगी का सामना करना पड़ता है। परेशान होकर स्थानीय निवासियों की एक टीम ने सोसायटी के बाहर सफाई अभियान चलाया। सड़क पर झाडू लगाई और धूल व गंदगी को साफ किया। साथ ही, सड़क के दोनों तरफ की ग्रीन बेल्ट में जमा कूड़े और झाड़ियों को भी साफ किया। लोगों ने बताया कि सभी लोग मिलकर ग्रीन बेल्ट को विकसित करेंगे, ताकि फिर से गंदगी जमा नहीं हो सके। साफ-सफाई के बाद स्थानीय लोगों ने ग्रेनो वेस्ट के विभिन्न व्हाट्सऐप ग्रुप पर फोटो अपलोड की और सभी से सफाई रखने की अपील की।