फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   राज्यसभा सांसद सुभाष चन्द्रा मानहानि से केजरीवाल आरोपमुक्त

राज्यसभा सांसद सुभाष चन्द्रा मानहानि से केजरीवाल आरोपमुक्त

Sat, 17 Nov 2018 11:15 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद सुभाष चन्द्रा मानहानि से केजरीवाल आरोपमुक्त
सुभाष चंद्रा मानहानि मामले से केजरीवाल आरोपमुक्त
विज्ञापन

याचिका दायर करने में उचित प्रक्रिया का पालन नहीं करने पर मिली राहत


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । अदालत ने शनिवार को मानहानि की शिकायत में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आरोपमुक्त कर दिया। यह शिकायत राज्यसभा सांसद सुभाष चंद्रा की ओर दायर की गई थी। अदालत ने कहा कि चंद्रा ने याचिका दायर करते समय उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया।

पटियाला हाउस स्थित अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल ने कहा कि याची चंद्रा ने पावर ऑफ अटार्नी के माध्यम से शिकायत दायर की है, जिसे कानून के तहत प्रतिबंधित किया गया है। अदालत ने याची चंद्रा को कानून के अनुसार पुन: याचिका दायर करने की स्वतंत्रता प्रदान कर दी। साथ ही कहा कि वर्तमान में जिस प्रक्रिया से याचिका दायर की गई है, उस पर सुनवाई करना समय को व्यर्थ करना होगा। ऐसे में वे अरविंद केजरीवाल को इस मामले से आरोपमुक्त करते हैं। याची चंद्र ने गुलशन कुमार सचदेव को बतौर पावर ऑफ अटार्नी बनाते हुए उनके जरिए केजरीवाल पर झूठा बयान देने पर मानहानि का मुकदमा दायर किया था। याचिका में आरोप लगाया गया था कि केजरीवाल ने 11 नवंबर को प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए चंद्रा के खिलाफ झूठे, गढ़े और बदनाम करने वाले आरोप लगाए थे। शिकायत में कहा गया कि इस आरोप से चंद्रा की प्रतिष्ठा को गंभीर नुकसान पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed