{"_id":"5bea19ebbdec2232cd69b854","slug":"154206866619-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान, खरीदार और युवाओं को दिलाया जाएगा उनका हक: चक्रपाणी यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान, खरीदार और युवाओं को दिलाया जाएगा उनका हक: चक्रपाणी यादव
Updated Tue, 13 Nov 2018 05:55 AM IST
विज्ञापन
‘किसानों, फ्लैट खरीदारों और युवाओं को दिलाया जाएगा हक’
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने शुरू की लोकसभा चुनाव की तैयारियां
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता चक्रपाणी यादव ने कहा कि पार्टी किसान, फ्लैट खरीदार और युवाओं को उनका हक दिलाएगी। वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली ने ऊधम सिंह भाटी को लोहिया वाहिनी का जिलाध्यक्ष नामित किया है।
सोमवार को सेक्टर स्वर्ण नगरी स्थित प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में राष्ट्रीय प्रवक्ता चक्रपाणी यादव ने कहा कि किसानों के साथ अत्याचार हो रहा है। कचैड़ा गांव के किसानों पर लाठीचार्ज और जेल भेजा गया। पार्टी किसानों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी और किसानों के साथ मिलकर संघर्ष करेगी।
जिले की दूसरी सबसे बड़ी समस्या फ्लैट खरीदारों की है। कई साल इंतजार के बाद भी खरीदारों को उनका फ्लैट नहीं मिल सका है। पार्टी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी। क्षेत्र के युवाओं को कंपनी में रोजगार नहीं मिल रहा है। उनको रोजगार दिलाया जाएगा। साथ ही यहां के कॉलेजों व स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र नशे के आदी हो रहे हैं। पार्टी छात्रों को जागरूक करेगी। साथ ही ड्रग्स बेचने वालों को पकड़वाने में पुलिस की मदद करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार राजनीतिक लाभ के लिए लोगों को धर्म व जाति में बांट रही है। उन्होंने कहा कि अगर गठबंधन में पार्टी को सम्मानजनक सीटें नहीं मिलती हैं, तो फिर 79 सीटों पर पार्टी चुनाव लडे़गी।
जिलाध्यक्ष बब्बल भाटी ने कहा कि समाजवादी पार्टी में मेहनती कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं है। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर की तानाशाही से कार्यकर्ता परेशान हैं, इसलिए वे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का दामन थाम रहे हैं।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिला सचिव सतीश नागर, पूर्व जिला सचिव दीपक नागर, छात्र नेता अमन नागर, सचिन भाटी, कपिल भाटी, वीरेंद्र राजपूत, नेत्रपाल नागर, सुनील गुप्ता, शिरोमणि रोसा, गौरव गोयल, अमन शर्मा, संजू भाटी एडवोकेट, मुकेश भाटी, ईश्वर कटारिया, वीरेंद्र खारी और आदित्य खारी आदि ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।