फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   छह पर्व पर दिल्ली सरकार ने घोषित किया अवकाश

छह पर्व पर दिल्ली सरकार ने घोषित किया अवकाश

Tue, 13 Nov 2018 05:55 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 05:55 AM IST
विज्ञापन
छह पर्व पर दिल्ली सरकार ने घोषित किया अवकाश
छठ पर्व पर अब मिलेगा राजपत्रित अवकाश
विज्ञापन



- दिल्ली सरकार ने उठाया कदम, पहले मिलता था आरएच

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने लोक आस्था के महापर्व छठ पर राजपत्रित अवकाश घोषित कर दिया है। सोमवार को इसके लिए आप सरकार ने अधिसूचना भी जारी कर दी। अब मंगलवार को दिल्ली के सभी सरकारी कार्यालय व संस्थान बंद रहेंगे। पहले इस दिन प्रतिबंधित अवकाश (आरएच) मिलता था। अब छठ पर्व पर कर्मचारियों को राजपत्रित अवकाश मिलेगा।
आप प्रवक्ता दिलीप पांडेय का कहना है कि छठ पर्व को लेकर दिल्ली सरकार ने पहली बार सरकारी छुट्टी का एलान कर पूर्वांचल समुदाय के लोगों का सम्मान बढ़ाया है। गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने छठ पर्व को लेकर हर साल की तरह इस बार खास इंतजाम किया है। पिछली बार 600 जगहों पर छठ पूजा का आयोजन किया गया था। लेकिन इस बार इनकी संख्या 1000 कर दी गई है।
विज्ञापन

----
पूर्वांचल के लोगों को भाजपा नेताओं ने पीटा : आप
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वांचल समुदाय के लोगों पर भाजपा अत्याचार कर रही है। यह आरोप सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के प्रवक्ता राघव चड्ढा ने लगाया। फिलहाल इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होने की सूचना नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हाल में देवली इलाके के एक मंदिर में छठ पूजा की तैयारी कर रहे पूर्वांचल के लोगों के साथ मारपीट की गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने आरोपियों की पहचान भाजपा के स्थानीय नेताओं के रूप में की है। आरोपियों ने पहले छठ समिति से भाजपा सांसद को बुलाने को कहा। समिति के इंकार करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ के स्थानीय पदाधिकारियों तक को नहीं बख्शा। मीडिया के सामने राघव चड्ढा ने इसका वीडियो जारी कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed