फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   बड़ी संख्या में पूर्वांचल की तरफ छठ में शरीक होने के लिए अंतिम जत्थ रवाना

बड़ी संख्या में पूर्वांचल की तरफ छठ में शरीक होने के लिए अंतिम जत्थ रवाना

Tue, 13 Nov 2018 05:57 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 05:57 AM IST
विज्ञापन
बड़ी संख्या में पूर्वांचल की तरफ छठ में शरीक होने के लिए अंतिम जत्थ रवाना
स्टेशनों पर कम भीड़ से रेल प्रबंधन ने ली राहत की सांस
विज्ञापन


- छठ से एक दिन पहले भी पूर्वांचल के ट्रेनों में दिखी भीड़
- कन्फर्म टिकट नहीं मिलने से कई यात्री स्टेशन पर दिखे मायूस

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। छठ पर्व से एक दिन पूर्व भी पूर्वांचल की तरफ जानेवाली गाड़ियों में भीड़ उमड़ी। हालांकि, अन्य दिनों की अपेक्षा स्टेशनों पर कम भीड़ देखी गई। मंगलवार शाम को छठ का पहला अर्घ्य है। लिहाजा सोमवार को भी अंतिम दिन करंट काउंटर पर यात्रियों की कतारें लगी रहीं।
छठ में घर पहुंचने की आस में स्टेशनों पर सोमवार को अंतिम दिन भी भीड़ रही। हालांकि, अन्य दिनों की अपेक्षा यात्री कम रहे। इसके चलते स्टेशनों पर व्यवस्था काबू में रही। करंट काउंटर से कन्फर्म टिकट मिलने की आस लगाए अक्षय कुमार ने बताया कि कई दिनों से वह तत्काल टिकट के लिए प्रयास कर रहे थे, लेकिन काउंटर पर लाइन में लगे दो-चार लोगों से ज्यादा लोगों को टिकट नहीं मिल पा रहा था। सोमवार को यही हाल रहा।
विज्ञापन

--------
ट्रेनों के इंतजार में बैठे रहे लोग
पूर्वांचल की तरफ जाने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण घंटों लोगों को इंतजार करना पड़ा। सोमवार को महाबोधी दोपहर 12:10 बजे की जगह शाम 3:30 बजे के करीब नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। इसी तरह, काशी विश्वनाथ भी देरी से चली। हालांकि, छठ के लोकगीत से स्टेशन भी छठ मय नजर आ रहा था। टिकट कन्फर्म नहीं मिलने की स्थिति में होलडिंग एरिया में बनाए गए अस्थायी अनारक्षित काउंटर से यात्री टिकट खरीदते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
छठ पर्व की तैयारियों को लेकर गंभीर नहीं आप : मनोज तिवारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने छठ पर्व की तैयारियों को लेकर दिल्ली सरकार के दावों को हवा हवाई करार दिया।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार चार वर्षों से लगातार 1000 छठ घाट बनाने के दावे करती आ रही है जो निराधार है। अब तक एक भी स्थायी छठ घाट नहीं बनाया गया है। इतना ही नहीं घाट और यमुना के पानी की सफाई के लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया। आम आदमी पार्टी की सरकार छठ पूजा की तैयारियों और घाटों की साफ-सफाई को लेकर गंभीर नहीं है।

तिवारी ने कहा कि छठ पूजा के दौरान लाखों श्रद्धालु जल में खड़े होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देते हैं। लेकिन दिल्ली सरकार के लचर रवैये के कारण इस बार भी गंदे पानी व कीचड़ में व्रतियों को अर्घ्य देना मजबूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed