{"_id":"5bdf9984bdec22694623da56","slug":"15413804414-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप ने प्रदेश भाजपा पर पूर्वांचल विरोधी होने का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप ने प्रदेश भाजपा पर पूर्वांचल विरोधी होने का आरोप लगाया
Updated Mon, 05 Nov 2018 06:44 AM IST
विज्ञापन
पूर्वांचलियों की विरोधी है भाजपा : आप
- पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी को निष्कासित करने की मांग कर किया विरोध-प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने प्रदेश भाजपा पर पूर्वांचल विरोधी होने का आरोप लगाकर रविवार को आईटीओ के पास प्रदर्शन किया। साथ ही भाजपा से ऐसी संकीर्ण मानसिकता वाले नेता को पार्टी से बर्खास्त करने की मांग कर बिधूड़ी के खिलाफ मामला दर्ज कराने की मांग की।
दक्षिणी दिल्ली से आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा की हम पूर्वांचल के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उत्तरी पूर्वी दिल्ली लोकसभा के प्रभारी दिलीप पांडे ने कहा कि पूर्वांचली होने के नाते दिल्ली में रहने वाले पूर्वांचल के लोगों का दर्द बखूबी महसूस कर सकता हूं। भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी से उन्होंने सवाल किया कि आप भी पूर्वांचल के रहने वाले हो और बिधूड़ी ने जो गाली पूर्वांचलियों को दी है वह गाली आपको भी जाती है। लोकतंत्र पर विश्वास है तो आप ऐसे नेता को पार्टी से निकाल बाहर करो। चांदनी चौक लोकसभा से आम आदमी पार्टी के प्रभारी पंकज गुप्ता ने कहा कि आप ही एकमात्र वह पार्टी है जो कि सभी जातियों, धर्मों का और प्रांतों के लोगो का सम्मान करती है। बिधूड़ी ने जो कदम उठाया है उसकी पार्टी घोर निंदा करती है।
पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी की लोकसभा प्रभारी आतिशी ने कहा कि भाजपा को ऐसी हरकत करने की आदत है। बिधूड़ी सार्वजनिक कार्यक्रमों में पूर्वांचल के लोगों को खुले तौर पर अपशब्द बोलते हैं, उनके साथ गाली-गलौज करते हैं। प्रदर्शन में विधायक संजीव झा, रितुराज झा, बंदना कुमारी, मनोज कुमार समेत कई पार्टी नेता शामिल थे।
विज्ञापन
--------
बिधूड़ी पर कार्रवाई करे भाजपा : स्वराज इंडिया
नई दिल्ली। स्वराज इंडिया पार्टी ने भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी पर पूर्वांचल विरोधी होने का आरोप लगाया। अपनी ही पार्टी के एक पूर्वांचली कार्यकर्ता से अभद्रता और मारपीट मामले पर पार्टी ने सवाल भी उठाया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुपम ने कहा है कि बिधूड़ी कई मौकों पर नफरत की राजनीति करते देखे गए हैं। बावजूद भाजपा नेतृत्व बिधूड़ी पर मेहरबान है। पूर्वांचली कार्यकर्ता की पिटाई के पर्याप्त सबूत हैं। सोशल मीडिया पर तो इसका वीडियो वायरल हो रहा है। लिहाजा बिधूड़ी पर एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।