फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   खजूरी खास में ट्रैक्टर पलटा, ट्रैक्टर के नीचे दबने से युवक की मौत

खजूरी खास में ट्रैक्टर पलटा, ट्रैक्टर के नीचे दबने से युवक की मौत

Wed, 24 Oct 2018 05:16 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 05:16 AM IST
विज्ञापन
खजूरी खास में ट्रैक्टर पलटा, ट्रैक्टर के नीचे दबने से युवक की मौत
ट्रैक्टर पलटा, नीचे दबकर युवक की मौत
विज्ञापन


नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में ट्रैक्टर पलट गया, जिसके नीचे दबकर चालक चालक जय प्रकाश (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान सोमवार शाम उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मंगलवार को जय प्रकाश का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खजूरी खास थाना पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक ट्रैक्टर चालक जय प्रकाश परिवार के साथ बी-46, गोकुलपुरी में रहता था। इसके परिवार में पत्नी रेखा और दो बेटियां हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम को वह ट्रैक्टर लेकर नानकसर से घर लौट रहा था। तभी खजूरी चौक फ्लाईओवर के पास उसका ट्रैक्टर से नियंत्रण हट गया, जिससे ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में जय प्रकाश ट्रैक्टर के नीचे दब गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed