{"_id":"5bcfac5ebdec2269c41f4504","slug":"154033669911-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीडब्लयू सीसीटीवी कैमरे लगाने में हो रही देरी से नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीडब्लयू सीसीटीवी कैमरे लगाने में हो रही देरी से नाराज
Updated Wed, 24 Oct 2018 04:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीटीवी कैमरे लगाने में
देरी से डीसीडब्ल्यू नाराज
- दिल्ली सरकार को जारी किया नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में सीसीटीवी लगाने में हो रही देरी से नाराज दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया है। दिल्ली के गृह सचिव और पीडब्ल्यूडी सचिव को भेजे नोटिस में आयोग ने कैमरे स्थापित न होने के कारण, कैबिनेट के फैसले को लागू करने लिए उठाए गए कदमों की जानकारी 29 अक्तूबर तक मांगी है। दिल्ली कैबिनेट ने वर्ष 2015 में ही सीसीटीवी कैमरे लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी।
डीसीडब्ल्यू का कहना है कि महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ अपराध बढ़ते जा रहे हैं। इसलिए केंद्र और राज्य सरकार को कड़े कदम उठाने होंगे। अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि जब तक राजधानी में कैमरे नहीं लग जाते तब तक आयोग आराम से नहीं बैठेगा। इससे पहले आयोग ने तीन अक्तूबर को डीटीसी बसों में कैमरे नहीं लगाने को लेकर पुलिस व दिल्ली परिवहन आयुक्त को नोटिस जारी किया था।