{"_id":"5bcfac53bdec2269436b8f35","slug":"154033668819-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनवरी सत्र में बीएड प्रोग्राम की दाखिला विंडो ओपन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनवरी सत्र में बीएड प्रोग्राम की दाखिला विंडो ओपन
Updated Wed, 24 Oct 2018 04:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनवरी सत्र के लिए बीएड
प्रोग्राम में आवेदन 15 तक
- इग्नू: दो वर्षीय प्रोग्राम में अंग्रेजी और हिंदी मीडियम में आवेदन का मौका
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने जनवरी 2019 सत्र के लिए बैचलर ऑफ एजूकेशन (बीएड) प्रोग्राम में दाखिले की आवेदन विंडो ओपन कर दी है। बीएड प्रोग्राम (अंग्रेजी और हिंदी मीडियम) के लिए ऑनलाइन दाखिला आवेदन 15 नवंबर तक कर सकते हैं। खास बात यह है कि दाखिला सीट प्रवेश परीक्षा के बाद मेरिट के आधार पर मिलेगी। प्रवेश परीक्षा दिसंबर में आयोजित होगी।
इग्नू प्रबंधन के मुताबिक, दो वर्षीय बीएड प्रोग्राम नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजूकेशन की ओर से मान्यता प्राप्त है। बीएड प्रोग्राम में दाखिले के लिए बीए में 50 फीसदी और मास्टर डिग्री में 55 फीसदी अंक होने अनिवार्य हैं। इसके अलावा एनसीटीई की ओर से फेस टू फेस मोड से टीचर एजूकेशन प्रोग्राम पूरा करने वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। दाखिले में एससी, एसटी व ओबीसी और दिव्यांग छात्रों को केंद्र सरकार के नियमों के तहत पांच फीसदी अंकों की छूट मिलेगी। इसके अलावा कश्मीरी विस्थापित व शहीदों की विधवाओं व उनके बच्चों को विश्वविद्यालय नियमों के तहत छूट दी जाएगी। छात्र इग्नू की वेबसाइट और पोर्टल onlineadmission.ignou.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं।