फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   आज होगी मां दुर्गा की विदाई, होगा विसर्जन

आज होगी मां दुर्गा की विदाई, होगा विसर्जन

Fri, 19 Oct 2018 04:36 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 04:36 AM IST
विज्ञापन
आज होगी मां दुर्गा की विदाई, होगा विसर्जन
आज मां दुर्गा की होगी विदाई, पर्यावरण संरक्षण पर रहेगा जोर
विज्ञापन


- दुर्गा पूजा के चौथे दिन हुई मां की आराधना
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में विभिन्न जगहों पर गुरुवार को मां दुर्गा की स्थापना के चौथे दिन धूमधाम से पूजा अर्चना हुई। इस दौरान बंगाली संस्कृति का मनमोहक नजारा देखने को मिला। दिल्ली के कालीबाड़ी मार्ग स्थित पंडाल में कई विदेशी भी मां दुर्गा की आराधना करते दिखाई दिए।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह मां दुर्गा की विदाई होगी। मूर्ति विसर्जन यमुना में किया जाएगा। वहीं, पंडालों में अबकी बार पर्यावरण संरक्षण को लेकर संदेश देने की कोशिश की गई है। इस बार मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन कृत्रिम टैंक में किया जाएगा। इसके बाद टैंक से मूर्तियों की मिट्टी निकालकर बाग बगीचों में डाला जाएगा।
विज्ञापन

आरामबाग में पूजा के दौरान, अनाथ एवं मंदबुद्धि यानी स्पेस्टिक बच्चों की दुर्दशा के बारे में जागरूकता पैदा करने की कोशिश की गयी है। सलाम बालक ट्रस्ट व एएचएमसी के बच्चों को पूजा उत्सव में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया था। यहां आने वाले ऐसे बच्चों को किताबें और ऊनी कपड़ों के अलावा वित्तीय मदद भी की गई। वहीं, चितरंजन पार्क स्थित नवपाली दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में देर शाम को महाआरती हुई। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में युवक-युवतियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। चितरंजन पार्क एवं कालीबाड़ी के दुर्गा पूजा के कार्यक्रम में अमर उजाला मीडिया सहयोगी है। उधर, नवरात्र के नौंवे दिन झंडेवाला माता मंदिर, कालका देवी मंदिर और प्रीत विहार स्थित गुफा मंदिर इत्यादि जगहों पर कन्याओं को भोजन कराया गया। सुबह 4 बजे महाआरती के बाद मां की आराधना की गई। मंदिरों के अलावा दिल्ली के कई इलाकों में भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed