फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   दिल्ली में रामलीलाओं का आज सातवां दिन, भगवान श्रीराम से मिलेंगे परममित्र सुग्रीव

दिल्ली में रामलीलाओं का आज सातवां दिन, भगवान श्रीराम से मिलेंगे परममित्र सुग्रीव

Wed, 17 Oct 2018 04:52 AM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 04:52 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में रामलीलाओं का आज सातवां दिन, भगवान श्रीराम से मिलेंगे परममित्र सुग्रीव
हनुमान ने लंका में लगाई आग, मचा हाहाकार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में रामलीलाओं में मंगलवार को लंका दहन का मंचन हुआ। हनुमान ने जैसे ही सोने की लंका को आग लगाई दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगने लगे। मॉडल टाउन डी ब्लॉक में मॉडल टाउन धार्मिक लीला कमेटी की ओर से आयोजित 50वीं रामलीला महोत्सव में सीता हरण, राम विलाप का भावपूर्ण मंचन देख दर्शक भावुक हो उठे। मुरादाबाद से आए सौरभ दुबे ने श्रीराम, दिल्ली की कलाकार नेहा सीता, सचिन मिश्रा लक्ष्मण एवं आगरा के संजय चौहान ने रावण की भूमिका निभाई। महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि जैसे-जैसे रावण दहन का मौका नजदीक आ रहा है दर्शकों की भीड़ बढ़ती जा रही है। उन्होंने बताया कि इस बार लीला मंचन में नई तकनीक का इस्तेमाल कर पात्रों को जीवंत करने का प्रयास किया गया है।
तीन सगे भाई निभा पात्र
अशोक विहार फेज-2 स्थित आदर्श रामलीला कमेटी की लीला में लंका दहन हुआ। अशोक वाटिका के दृश्य को जीवंत करने लिए ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया। महामंत्री अनिल यादव ने बताया कि लीला में अभिनय करने वाले तीन ऐसे भी पात्र हैं जोकि वास्तविक जीवन में भाई है। इनमें गंधर्व जो लक्ष्मण के पात्र का अभिनय करते हैं तथा मानव व वरदान जोकि जुड़वा भाई हैं, दिल्ली के विश्वविद्यालय में पढ़ रहे हैं। इनमें मानव विभीषण व अन्य पात्रों का व वरदान-बाली, मकरध्वज व सुतीक्ष्ण आदि का अभिनय वर्षों से कर रहे हैं।
विज्ञापन


बॉक्स : लालकिले पर हुआ सीता हरण, हनुमान ने किया लंका दहन
नव श्री धार्मिक लीला कमेटी लाल किला मैदान में मंगलवार को सीता हरण और लंका दहन का मंचन हुआ। इससे पहले पंचवटी में स्वर्ण मृग के पीछे राम का जाना, सीता लक्ष्मण संवाद, लक्ष्मण का रेखा खींचने आदि का मंचन हुआ। लंका पहुंचने के बाद हनुमान ने लंका को आग के हवाले कर दिया। लीला के महामंत्री जगमोहन गोटेवाला ने बताया कि लीला के दौरान दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद मनोज तिवारी, भाजापा प्रवक्ता संबित पात्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभु श्रीराम से मिले सुग्रीव, भावविभोर हुए दर्शक
पीतमपुरा स्थित डीलडीए ग्राउंड में श्री केशव रामलीला कमेटी की ओर से राम-सुग्रीव मित्रता, रावण हनुमान संवाद, लंका दहन का मंचन किया गया। इससे पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम देव आचार्य द्वारा सुंदरकांड पाठ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री हंसराज गंगाराम अहीर, पूर्व पार्षद शोभा विजेंद्र मौजूद रहंी। कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने समाज भगवान राम के पद चिन्हों पर चलने की सीख दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed