फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सरकार के हस्तक्षेप के बिना खरीदारों की समस्या का समाधान मुश्किल

सरकार के हस्तक्षेप के बिना खरीदारों की समस्या का समाधान मुश्किल

Mon, 15 Oct 2018 06:12 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 06:12 AM IST
विज्ञापन
सरकार के हस्तक्षेप के बिना खरीदारों की समस्या का समाधान मुश्किल
डेमो - फोटो : डेमो

ग्रेनो वेस्ट में आम्रपाली के खरीदारों ने सेंचुरियन पार्क प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक की। खरीदारों ने कई मुद्दों पर बात की और कहा कि केंद्र और राज्य सरकार को मामले में हस्तक्षेप करना होगा। दोनों सरकारों के बिना खरीदारों की समस्या का समाधान मुश्किल है।

विज्ञापन


बैठक में आम्रपाली के सभी प्रोजेक्ट के खरीदार शामिल थे। खरीदारों ने अपनी मांगों के बारे में बताया कि एनबीसीसी फ्लैटों का निर्माण जल्द से जल्द शुरू करें। ताकि आठ साल से घर का इंतजार कर रहे लोगों को राहत मिल सके। 2015 से निर्माण कार्य पूरी तरह से बंद है।
विज्ञापन


एनबीसीसी न केवल निर्माण को पूरा करें, बल्कि इनिशियल फंड फैसिलिटेशन की भूमिका भी निभाएं। आम्रपाली की संपत्ति को नीलाम करने में काफी समय लगेगा। ऐसे में राज्य सरकार फंड उपलब्ध करा दे। ताकि, एनबीसीसी काम शुरू कर सकें। केंद्र सरकार से मांग की है कि वह गृह मंत्रालय से सिफारिश करे कि खरीदारों के बैंक ऋण और सेवा कर को माफ कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल्डर के खिलाफ बिसरख कोतवाली और आर्थिक अपराध शाखा में कई मुकदमे दर्ज हैं। इन पर हो रही कार्रवाई की जानकारी खरीदारों ने मांगी है। खरीदार अमित गुप्ता, नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान, रश्मी पांडेय, संजय नैनवाल, आसिम खान, अमित बिष्ट, हरी श्याम ठाकुर, आजाद सिंह, अजय भान, केके कौशल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed