फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पूर्वांचल मोर्चा ने कांग्रेस मुख्यालय का किया घेराव, प्रदर्शन

पूर्वांचल मोर्चा ने कांग्रेस मुख्यालय का किया घेराव, प्रदर्शन

Mon, 15 Oct 2018 06:00 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 06:00 AM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल मोर्चा ने कांग्रेस मुख्यालय का किया घेराव, प्रदर्शन
पूर्वांचल मोर्चा ने कांग्रेस मुख्यालय का किया घेराव
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को कांग्रेस मुख्यालय का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर पूर्वांचल के लोगों पर अत्याचार हो रहे हैं। कांग्रेस नेता अल्पेश ठाकोर गुजरात में पूर्वांचल के लोगों के खिलाफ काम कर रहे हैं। मोर्चा के अध्यक्ष मनीष सिंह का कहना था कि अल्पेश ठाकोर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो पूर्वांचलवासियों को मारपीट कर भगाने के लिए स्थानीय निवासियों को भड़का रहे थे, जोकि अत्यंत निंदनीय है। यह सब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कहने पर हुआ है जिसकी जितनी भी भर्त्सना की जाए वह कम है। धर्म और जाति-समुदाय के नाम पर कांग्रेस ने इस देश को बांटने का काम किया है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक पूर्वांचल के लोगों पर कोई भी अत्याचार होगा, तो भाजपा पूर्वांचल मोर्चा हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा। कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी देकर कांग्रेस नेता अल्पेश ठाकोर की तुरंत बर्खास्तगी और जेल भेजने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश सह-प्रभारी प्रेमकांत चौधरी, शरत झा, जगदंबा सिंह इत्यादि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed