फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   डीएसएसएसबी की शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा में जातिसूचक सवाल पर दिल्ली सरकार गंभीर

डीएसएसएसबी की शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा में जातिसूचक सवाल पर दिल्ली सरकार गंभीर

Mon, 15 Oct 2018 05:08 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 05:08 AM IST
विज्ञापन
डीएसएसएसबी की शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा में जातिसूचक सवाल पर दिल्ली सरकार गंभीर
शिक्षक परीक्षा में जातिसूचक
विज्ञापन

प्रश्न पर दिल्ली सरकार गंभीर

- डीएसएसएसबी की ओर से आयोजित की गई थी प्रतियोगिता
- दिल्ली सरकार के मंत्री ने जताई आपत्ति, मुख्य सचिव से कार्रवाई की मांग

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। डीएसएसएसबी की शिक्षक परीक्षा के प्रश्न पत्र में जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल पर दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि शिक्षकों की परीक्षा में ऐसे प्रश्न पूछे जाएंगे तो शिक्षक छात्रों को कैसे आदर्श शब्दों का प्रयोग सिखाएंगे? इस तरह की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस संबंध में वह चीफ सेक्रेटरी से जांच की मांग करेंगे।
दिल्ली सरकार का कहना है कि रविवार को डीएसएसएसबी की शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित हुई। इसमें हिंदी और बोध अनुभाग के प्रश्न पत्र में पूछे गए एक सवाल के उत्तर में कथित तौर पर जाति विशेष से संबंधित जातिसूचक शब्दों (विकल्पों) का इस्तेमाल किया गया। इस पर दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने विरोध जताया है। उनका कहना है कि किसी भी भाषा में शब्द-अपशब्द हो सकते हैं, पर उपयोगकर्ता को इस्तेमाल करते समय ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने इस मुद्दे पर खेद जताते हुए पूछा है कि क्या यह सच है कि प्रश्न पत्र में किसी जाति विशेष और समुदाय के लेकर पूछे गए प्रश्न हैं? यदि हां तो इसका क्या तात्पर्य है? अगर ऐसा किया जा रहा है कि तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डीएसएसएसबी के पास यह विकल्प था कि वह हिंदी की परीक्षा के प्रश्नपत्र में हिंदी साहित्य के वाल्मीकि, तुलसी, सूर, कबीर, रविदास दिनकर, मैथिलीशरण, निराला आदि को लेकर प्रश्न पूछ सकता था, लेकिन जाति आधारित सवाल पूछकर डीएसएसएसबी ने संविधान, हिंदी भाषा और देश की संस्कृति की गरिमा को चोट पहुंचाई है।
विज्ञापन

एलजी के अधीन है विभाग
उनका कहना है कि सर्विस डिपार्टमेंट अब भी उपराज्यपाल के अधीन है। इसी विभाग के डीएसएसएसबी विभाग की ओर से प्राइमरी टीचर के लिए प्रतियोगिता परीक्षा के प्रश्न संख्या 61 में विवादित सवाल पूछा गया है। मंत्री ने कहा कि सोमवार को वह इस मुद्दे को लेकर चीफ सेक्रेटरी से मिलेंगे। ताकि इस मामले की अंतरिम जांच कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed