फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कांग्रेस का लोक संपर्क अभियान आज से, करोल बाग से शुरुआत

कांग्रेस का लोक संपर्क अभियान आज से, करोल बाग से शुरुआत

Mon, 15 Oct 2018 04:36 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 04:36 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस का लोक संपर्क अभियान आज से, करोल बाग से शुरुआत
कांग्रेस का लोक संपर्क अभियान आज से
विज्ञापन


- केंद्र एवं दिल्ली सरकार की पोल खोलने के लिए पार्टी चलाएगी यह अभियान

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस लोक संपर्क अभियान के तहत सोमवार से केंद्र एवं दिल्ली सरकार के दावों की पोल खोलेगी। इसकी शुरुआत करोल बाग इलाके से की जाएगी। यह जानकारी रविवार को पार्टी की नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने दी।
उन्होंने बताया कि सोमवार को शाम 4 बजे करोल बाग स्थित संत रविदास चौक, प्यारेलाल रोड़ बापा नगर से अभियान की शुरुआत की जाएगी। यह अभियान 19 नवंबर तक चलेगा। प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शर्मिष्ठा ने कहा कि मोदी और केजरीवाल सरकार पार्टी की प्रचार-प्रसार के लिए सरकारी खजाने को लुटा रही है। मोदी सरकार ने विज्ञापन पर 4326 करोड़ रुपये अब तक खर्च कर चुकी है। जबकि केजरीवाल की पार्टी साढ़े तीन साल में 1190 करोड़ रुपये विज्ञापन के लिए आवंटित किया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री दो करोड़ नौकरियां हर साल देने की बात कह रहे थे जबकि जमीनी हकीकत यह है कि वे अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में 5 लाख से भी कम रोजगार उपलब्ध करा पाए हैं। वहीं, केजरीवाल ने 5 वर्ष में 15 लाख लोगों को रोजगार देने का दावा किया था, लेकिन अब तक केवल 388 रोजगार दिए गए हैं। जबकि दिल्ली के रोजगार कार्यालय में तकरीबन 15 लाख युवा पंजीकृत है। पेट्रोल और डीजल के दामों में हो रही बढ़ोत्तरी को लेकर भी शर्मिष्ठा ने निशाना साधा। उधर, अभियान के दौरान लोगों को बांटे जाने वाली पुस्तिकाओं का विमोचन भी किया गया। इसमें आप पार्टी की दिल्ली सरकार के झूठे वायदों, 45 लाख लोगों के राशन कार्ड छीनने, सीलिंग आदि को लेकर सवाल उठाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed