{"_id":"5bc3cbfabdec2269845a8e72","slug":"15395583654-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से शुरू होगा आप पार्टी का आप का दान, राष्ट्र का निर्माण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से शुरू होगा आप पार्टी का आप का दान, राष्ट्र का निर्माण अभियान
Updated Mon, 15 Oct 2018 04:36 AM IST
विज्ञापन
आप का दान, राष्ट्र का निर्माण अभियान आज से
- तालकटोरा स्टेडिय से राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल करेंगे शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी का आप का दान, राष्ट्र का निर्माण अभियान सोमवार से शुरू होगा। तालकटोरा स्टेडियम में अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री केजरीवाल करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पृथ्वी रेड्डी अभियान की कमान संभालेंगे। यह जानकारी रविवार को पार्टी के संयोजक गोपाल राय ने दी।
गोपाल राय ने कहा कि शुरू से ही पार्टी वैकल्पिक राजनीति कर रही है। इसी तहत यह कदम उठाया गया है। पार्टी के पास चुनावी खर्च के लिए पैसे नही हैं। इसके तहत इस अभियान को पूरे देश में चलाया जाएगा। इसके लिए मोबाइन नंबर भी जारी किए जाएंगे, जिस पर मिस्ड कॉल करने पर पार्टी दानदाता से संपर्क करेगी। इसके लिए आरबीआई के ई नैक फॉर्म के तहत सहयोग राशि देने वालों से फॉर्म भरवाया जाएगा। अगर कोई एक बार ही सहयोग करना चाहता है तो वो चेक या क्रेडिट कार्ड से कर सकता। नकदी सहयोग 2000 की राशि तक किया जा सकता है। हालांकि ऐसे दानदाताओें से भी पार्टी पार्ट ई नैक फॉर्म भरवाएगी। साथ ही उन्हें एसएमएस के माध्यम से दान की स्वीकृति का मैसेज दिया जाएगा। बाद में टीम की तरफ से ई मेल और बाकी माध्यम से उन्हें स्वीकार मैसेज भेजा जाएगा।