{"_id":"5bc3cb06bdec22429120425b","slug":"15395581211711-16-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11वां वार्षिकोत्सव मात्री शक्ति 16 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11वां वार्षिकोत्सव मात्री शक्ति 16 से
Updated Mon, 15 Oct 2018 04:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11वां वार्षिक सांस्कृतिक मातृ शक्ति महोत्सव 16 से
नई दिल्ली। समाज में महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति योगदान को बढ़ावा देने के लिए ली रिदम द्वारा 11वें वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव मातृ शक्ति का आयोजन 16 और 17 अक्टूबर को नई दिल्ली में सीआर पार्क काली मंदिर सोसायटी में किया जाएगा। सोसायटी के सहयोग से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें गायिका एवं ली रिदम की संस्थापक रिनी मुखर्जी, पं. तन्मय बोस, सिस्प्या बनर्जी, पं. ज्वाला प्रसाद, डॉ. अरुमोय बंदोपाध्याय और अभिजीत घोषाल अपनी प्रस्तुति देंगे। रिदम स्कूल ऑफ म्यूजिक के कलाकारों द्वारा समाज में महिला सशक्तिकरण के प्रति योगदान को बढ़ावा देने के लिए प्रदर्शन किया जाएगा। रिनी मुखर्जी ने बताया कि दुर्गा पूजा के इस पावन अवसर पर समाज में महिला सशक्तिकरण की उपलब्धियों एवं बाल शिक्षा पर जागरूकता लाने के लिए सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है। ब्यूरो