{"_id":"5bbff1b4bdec225030673503","slug":"153930588112-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोफेसर जीडी अग्रवाल की मौत पर यूथ कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोफेसर जीडी अग्रवाल की मौत पर यूथ कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च
Updated Fri, 12 Oct 2018 06:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के लिए जरूरी समाचार...
प्रोफेसर जीडी अग्रवाल की मौत पर निकाला कैंडल मार्च
नई दिल्ली। बृहस्पतिवार को प्रोफेसर जीडी अग्रवाल की मृत्यु के बाद यूथ कांग्रेस ने दिल्ली में कैंडल मार्च निकाला। रायसेन मार्ग से जंतर मंतर तक कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। भारतीय युवक कांग्रेस के अध्यक्ष केशव चंद यादव ने बताया कि 22 जून से प्रोफेसर जीडी अग्रवाल गंगा के बचाव को लेकर अनशन पर बैठे थे। 87 वर्षीय जीडी अग्रवाल राज्य व केंद्र सरकार से गंगा प्रदूषण को लेकर मांग करते रहे, लेकिन दोनों ही सरकारों ने उनकी सुनवाई नहीं की। कई बार उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी भेजे। इसके बाद भी पीएम मोदी से उन्हें कोई जवाब प्राप्त नहीं हुआ। बृहस्पतिवार को ऋषिकेश एम्स से दिल्ली लाते वक्त उनका निधन होना दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रोफेसर जीडी अग्रवाल की मृत्यु के पीछे केंद्र सरकार और उत्तराखंड सरकार जिम्मेदार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं को गंगापुत्र कहते हैं, लेकिन उन्हीं के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रोफेसर जीडी अग्रवाल की मांगों पर विचार तक नहीं किया। कैंडल मार्च के दौरान सैकड़ों की संख्या में युवक कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित रहे। ब्यूरो