{"_id":"5bbfe0eebdec224fd10280f2","slug":"15393015877-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशनगढ़ ट्रिपल मर्डर: आरोपी युवक को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशनगढ़ ट्रिपल मर्डर: आरोपी युवक को भेजा जेल
Updated Fri, 12 Oct 2018 05:16 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली । अदालत ने तिहरे हत्याकांड के आरोपी युवक को बृहस्पतिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वसंत कुंज के किशनगढ़ गांव में आरोपी ने अपने पिता, मां व छोटी बहन की हत्या कर दी थी। पुलिस ने युवक को पूछताछ के बाद बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
पटियाला हाउस अदालत की महानगर दंडाधिकारी अंबिका सिंह के समक्ष दिल्ली पुलिस ने अर्जी दायर कर आरोपी सूरज को न्यायिक हिरासत में भेजने का आग्रह किया। पुलिस ने कहा कि सूरज ने अपने माता-पिता व छोटी बहन की हत्या की है। वह अपना अपराध स्वीकार कर चुका है। उसने माता-पिता की टोका टाकी तथा पिटाई व अपनी बहन के किसी युवक से बात करने से नाराज होकर इस वारदात को अंजाम दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन