{"_id":"5bbfe0e4bdec225040644173","slug":"153930157720-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप का दक्षिणी दिल्ली नगर निगम पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप का दक्षिणी दिल्ली नगर निगम पर हमला
Updated Fri, 12 Oct 2018 05:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़े कारोबारियों के फायदे को नई पॉलिसी ला रही एमसीडी
आप का दक्षिणी दिल्ली नगर निगम पर किया हमला
कहा- गरीबों व मंझौले कारोबारियों को नहीं मिलेगी राहत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) का आरोप है कि दक्षिणी दिल्ली के बड़े दुकानदारों, फार्म हाउस और मोटल्स मालिकों को फायदा पहुंचाने के लिए भाजपा शासित एमसीडी नई पॉलिसी ला रही है। इसके लागू होने से दिल्ली के गरीबों व मंझौले कारोबारियों को राहत नहीं मिलेगी। इसकी जगह चंद बड़े कारोबारियों को फायदा मिलेगा।
आप का आरोप है कि दक्षिणी दिल्ली के नजफगढ़ और नरेला जोन में जिन फार्म हाउस और मोटल्स मालिकों ने बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन किया है, उनके खिलाफ मॉनिटरिंग कमेटी का डंडा चलते ही एमसीडी उन्हें बचाने में जुट गई है। इसके लिए मिक्स्ड यूज को नियमित करने के लिए नई पॉलिसी बन रही है। इसके लागू होने से अवैध निर्माण नियमित हो जाएंगे।
आप नेता और उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा प्रभारी दिलीप पांडेय का कहना है कि नगर निगम की सत्ता पर काबिज भाजपा सारे नियम-कायदे ताक पर रखने को तैयार है। उनका आरोप है कि बड़े दुकानदारों को बचाने के लिए नई पॉलिसी लाने जा रही है। इसके लागू होने से फार्म हाउस के अंदर अवैध रूप से एयर कंडिशनर प्लांट व अवैध ढांचे नियमित हो जाएंगे।