फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   अंकिव बसोया की फर्जी डिग्री के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

अंकिव बसोया की फर्जी डिग्री के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

Fri, 12 Oct 2018 05:16 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 05:16 AM IST
विज्ञापन
अंकिव बसोया की फर्जी डिग्री के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
हेड : अंकिव बसोया डिग्री विवाद पर बुद्धिस्ट स्टडी विभाग में तोड़फोड़
विज्ञापन


सबहेड : विभागाध्यक्ष के नहीं मिलने पर भड़के एनएसयूआई कार्यकर्ता, खिड़कियों के शीशे व फर्नीचर तोड़े
प्वाइंटर : पटेल चेस्ट रोड पर लगाया जाम, पुलिस ने जबरन हटाया, शिकायत पर मौरिस नगर थाने में केस

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष अंकिव बसोया की फर्जी डिग्री मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। फर्जी डिग्री मामले को लेकर एनएसयूआई ने आर्ट्स फैकल्टी के बाहर उग्र प्रदर्शन किया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बुद्धिस्ट स्टडी विभाग में हंगामा कर खिड़कियों के शीशे व फर्नीचर को तोड़ दिए। उधर बुद्धिस्ट स्टडी विभाग की ओर से कुछ लोगों द्वारा हंगामे की शिकायत मौरिस नगर थाने में दी गई है।
दरअसल बीते सप्ताह ही तमिलनाडु की थिरुवल्लुर यूनिवर्सिटी ने पत्र जारी किया था, जिसमें अंकिव की बीए की डिग्री को फर्जी बताया था। पत्र में कहा गया था कि अंकिव बसोया ने उनके विश्वविद्यालय से या उनसे संबद्ध किसी भी संस्थान में दाखिला नहीं लिया है। वहीं फर्जी डिग्री के मामले में एनएसयूआई ने बुद्धिस्ट स्टडी विभाग विभागाध्यक्ष से मिलने की अनुमति ली थी। जब एनएसयूआई कार्यकर्ता वहां पहुंचे तब विभागाध्यक्ष नदारद थे। वहां सुनवाई नहीं होने पर न केवल उन्होंने जमकर तोड़फोड़ की, बल्कि पटेल चेस्ट रोड जाम कर दिया। प्रदर्शन का उग्र रुप लेते देख पुलिस ने उन्हें वहां से जबरन हटा दिया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल तीन कार्यकर्ताओं को कुछ देर हिरासत में लिया और बाद में छोड़ दिया। एनएसयूआई राष्ट्रीय सचिव साइमन फारुकी ने बताया कि मौखिक रुप से एनएसयूआई को आश्वस्त किया गया है कि विश्वविद्यालय जांच कमेटी द्वारा जांच की वस्तुस्थिति की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी। एनएसयूआई का कहना है कि जब तक अंकिव के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन



कोट
दिल्ली विश्वविद्यालय के अध्यक्ष अंकिव बैसोया कि डिग्री फर्जी है, यह बात साबित हो चुकी है। उसके बाद भी दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन अंकिव का दाखिला रद्द नहीं कर रहा है। अब तक अंकिव के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ऐसे में एनएसयूआई आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षय लाकरा, प्रदेश अध्यक्ष, एनएसयूआई

कोट
बुद्धिस्ट स्टडी विभाग की ओर से हंगामे व तोड़फोड़ की शिकायत मिलने के बाद इस संबंध मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
नूपुर प्रसाद, पुलिस उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed