फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   एमसीडी स्कूल के बाहर अभिभावकों ने जताया रोष

एमसीडी स्कूल के बाहर अभिभावकों ने जताया रोष

Fri, 12 Oct 2018 05:16 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 05:16 AM IST
विज्ञापन
एमसीडी स्कूल के बाहर अभिभावकों ने जताया रोष
एमसीडी स्कूल के बाहर अभिभावकों ने जताया रोष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । अभिभावकों ने भी बृहस्पतिवार को वजीराबाद गांव स्थित प्राइमरी स्कूल के बाहर प्रदर्शन कर सरकार और एमसीडी के खिलाफ विरोध जताया। हाथों में पोस्टर लेकर उन्होंने निगम अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अभिभावकों ने इस मामले से जुड़े तमाम लोगों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि स्कूल के प्रिंसिपल ही ऐसे आदेश देंगे तो निगम के स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने क्यों भेजें।

केवाईसी ने सिविल लाइन में जताया विरोध
सिविल लाइन जोन स्थित उत्तरी निगम कार्यालय के बाहर भी छात्र संगठन क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईसी) ने भी विरोध दर्ज कराया। युवाओं ने निगम कमिश्नर को हटाने की मांग करते हुए सौहार्द बिगाड़ने के लिए जिम्मेवार तमाम अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


धर्म के आधार पर शिक्षा को बांटना निंदनीय : विजेंद्र
विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने उत्तरी नगर निगम के वजीराबाद स्थित निगम प्राथमिक विद्यालय में कक्षा को धर्म के आधार पर बांटने की कड़ी निंदा की। उन्होंने इस मुद्दे पर तुरंत कार्रवाई करने पर निगम की पहल को सराहनीय कदम बताया है। इतना ही नहीं उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस राजनीतिक रोटियां सेक कर धार्मिक सोहार्द को बिगाड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि स्कूल प्रधानाचार्य के खिलाफ तुरंत कार्रवाई से स्पष्ट है कि भाजपा धर्म के आधार पर शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार की कार्यवाही को सहन नहीं करती। यह खेद का विषय है कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस इस मुद्दे की संवेदनशीलता को न समझते हुए सस्ती लोकप्रियता प्राप्त करने के लिए राजनीतिकरण कर रहे हैं। वे जानबूझकर धार्मिक सोहार्द बिगाड़ने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed