{"_id":"5bbbff22867a55283a59a7ab","slug":"153904717816-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ए नाम से जानीं जाएंगी ग्रेनो की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ए नाम से जानीं जाएंगी ग्रेनो की सड़कें
Updated Tue, 09 Oct 2018 06:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संशोधित
अब पेड़ों के नाम पर होंगी ग्रेटर नोएडा की सड़कें
- अब तक चौड़ाई के नाम से सड़कों का नाम, लोगों से मांगे जाएंगे सुझाव
- शहर की पहचान बताने वाली खास जगहों पर भी रखा जा सकता है नाम
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा शहर की सड़कें अब नए नाम से जानी जाएंगी। जिस रोड पर जिस प्रजाति के पेड़ ज्यादा होंगे उसी के नाम से सड़कें जानीं जाएंगी। अब तक चौड़ाई के हिसाब से सड़कें जानी जा रही हैं। हालांकि नाम तय किए जाने से पहले लोगों से सुझाव मांगे जाएंगे। इसके साथ ही अगर किसी सड़क पर शहर की पहचान से जुड़ी कोई खास जगह है तक उसका नामकरण उसके आधार पर भी किया जा सकता है।
फिलहाल शहर में सड़कों के नाम उनकी चौड़ाई के आधार पर हैं। मसलन ग्रेटर नोएडा वेस्ट से रिजर्व पुलिस लाइन होते हुए कलेक्ट्रेट के सामने की सड़क को 60 मीटर रोड कहा जाता है। इसी तरह किसान चौक से तिलपता चौक होते हुए नॉलेज पार्क फाइव की रोड 130 मीटर रोड के नाम प्रचलित है। इसी तरह परी चौक से ग्रेनो प्राधिकरण होते हुए डिपो स्टेशन की तरफ की के रास्ते को 105 मीटर रोड कहा जाता है।
अब इसे बदलकर नए नाम देने की योजना है। जिस रोड पर जिस प्रजाति के पौधे ज्यादा होंगे उनके पर्यायवाची शब्दों से सड़कों के नाम रखे जाएंगे। उदाहरण के तौर पर अगर किसी रोड पर नीम के पेड़ अधिक हैं तो उसके पर्यायवाची शब्दों पर नाम रखे जा सकते हैं। इसी तरह जीबीयू के पास की रोड को विवि पथ कहा जा सकता है। हालांकि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण का कहना है कि रोड का नाम तय किए जाने से पहले पब्लिक से सुझाव लिए जाएंगे। अगर कोई और बेहतर सुझाव देता है तो उसे मानने में कोई दिक्कत नहीं है।