फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग में अब 20 तक दाखिले

ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग में अब 20 तक दाखिले

Mon, 08 Oct 2018 05:36 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 05:36 AM IST
विज्ञापन
ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग में अब 20 तक दाखिले
पंजाब एवं हरियाणा के लिए भी उपयोगी....
विज्ञापन


ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग में अब 20 तक दाखिले
- यूजीसी ने विश्वविद्यालयों की मांग पर नए डिग्री व सर्टिफिकेट प्रोग्राम पढ़ाने की दी मंजूरी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम में दाखिला आवेदन विंडो 20 अक्तूबर तक खुली रहेगी। विश्वविद्यालयों की मांग पर यूजीसी ने शैक्षणिक सत्र 2018-19 में कई नए डिग्री प्रोग्राम पढ़ाने की मंजूरी दे दी है। इसी के तहत अब ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग सेंटर में दाखिला आवेदन का आखिरी मौका 20 तक उपलब्ध रहेगा।
यूजीसी सचिव प्रो. रजनीश जैन के मुताबिक, 27 सितंबर को यूजीसी काउंसिल की बैठक में ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम में दाखिले की तिथि को बढ़ाया गया है। विश्वविद्यालयों ने यूजीसी को पत्र लिखकर कई डिग्री व सर्टिफिकेट प्रोग्राम की पढ़ाई करवाने की अनुमति मांगी थी। काउंसिल की बैठक में कई विश्वविद्यालयों को नए डिग्री प्रोग्राम पढ़ाने की मंजूरी मिली। इसी के चलते आवेदन करने की तिथि भी आगे बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

प्रो. जैन के मुताबिक, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ अब बैचलर ऑफ एजूकेशन, मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन और पंजाबी यूनिवर्सिटी में बीएड, मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस, बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस, एमए इन जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन, एमए इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, एमबीए, एमसीए प्रोग्राम जोड़े गए हैं। इसके अलावा लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में नए प्रोग्राम के तहत एमबीए, एमसीए को मंजूरी मिली है। वहीं, उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में एमबीए (एविएशन मैनेजमेंट, इन्फ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट, इंटरनेशनल बिजनेस, ऑयल एंड गैस मैनेजमेंट) प्रोग्राम से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी को बैचलर ऑफ एजूकेशन, मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बैंकिंग एंड फाइनेंस), मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन, मास्टर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट और दिल्ली विश्वविद्यालय में एमए (संस्कृत) को मंजूरी मिली है।
----
- देवीलाल और गुरु जंभेश्वर को मिले नए प्रोग्राम
हरियाणा की चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी को दूसरी बैठक में बीसीए, बीएमसी, एमए मास कम्युनिकेशन, बीकॉम, एमए में एजूकेशन, इंग्लिश, हिंदी, इतिहास, पंजाबी व संस्कृत, एमकॉम, एमसीए, एमबीए प्रोग्राम को पढ़ाने की मंजूरी मिली है। जबकि गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी में एमबीए, एमसीए, एमकॉम, बीएड, एमसीए इन बायो केमिस्ट्री, बायो टेक्नोलॉजी, केमिस्ट्री, क्लीनिकल न्यूट्रीशन, मैथमेटिक्स, माइक्रोबायोलॉजी, फिजिक्स, एमए में संस्कृत की पढ़ाई भी हो सकेगी।

----
- यूपी के दो विश्वविद्यालयों में नए प्रोग्राम को मंजूरी
राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी को बीएड, एमसीए, एमए (जियोग्राफी, इतिहास, हिंदी, सोशल वर्क, टूरिज्म), बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस, मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस, बीए (हिंदी, इतिहास, संस्कृत, जियोग्राफी) की पढ़ाई करवाने की मंजूरी मिली है। इसके अलावा स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी में बीसीए, बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, बीबीए, बैचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंस, एमबीए, एमसीए, बीए, बीकॉम, बीएससी, एमए (इंग्लिश, हिंदी, राजनीति शास्त्र, पब्लिक एडिमिनिस्ट्रेशन) व एमकॉम की पढ़ाई भी हो सकेगी।
-----
सीमा शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed