फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   गायत्री मंत्रोच्चारण के मुद्दे पर आयोग ने निगम से मांगा जवाब

गायत्री मंत्रोच्चारण के मुद्दे पर आयोग ने निगम से मांगा जवाब

Mon, 08 Oct 2018 05:36 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 05:36 AM IST
विज्ञापन
गायत्री मंत्रोच्चारण के मुद्दे पर आयोग ने निगम से मांगा जवाब

विज्ञापन
अल्पसंख्यक आयोग ने गायत्री मंत्रोच्चारण के आदेश पर उठाए सवाल
पूछा, एनडीएमसी के स्कूलों में इस तरह का सर्कुलर क्यों किया गया जारी

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग ने निगम के स्कूलों में गायत्री मंत्र उच्चारण के मामले में उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। एनडीएमसी के शिक्षा विभाग ने 6 सितंबर को सर्कुलर जारी कर सुबह की सभा में राष्ट्रगान, प्रार्थना, देशभक्ति के नारों के साथ गायत्री मंत्रोच्चारण करवाने का आदेश दिया है। आयोग का कहना है कि यह हमारी शिक्षा व्यवस्था के धर्म निरपेक्ष भावना के खिलाफ है।
आयोग के चेयरमैन जफरुल इस्लाम खान के मुताबिक एनडीएमसी से पूछा है कि इस तरह का सर्कुलर जारी कर स्कूलों में छात्रों से गायत्री मंत्रोच्चारण करवाने का आदेश क्यों दिया गया है। इन स्कूलों में अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र व शिक्षक हैं। वह यह मंत्रोच्चारण करना स्वीकार नहीं करेंगे। क्या यह हमारी शिक्षा प्रणाली की धर्म निरपेक्ष भावना के खिलाफ नहीं है।
विज्ञापन

दूसरी ओर इस मामले में एनडीएमसी अधिकारी बचाव की मुद्रा में आ गए हैं। उनका कहना है कि स्कूलों में गायत्री मंत्रोच्चारण अनिवार्य नहीं है। निगम की शिक्षा समिति की चेयरमैन रीतू गोयल का कहना है कि आयोग द्वारा नोटिस जारी किये जाने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। लेकिन स्कूलों में गायत्री मंत्रोच्चारण करना अनिवार्य नहीं है। चेयरमैन के मुताबिक यह सर्कुलर केवल मंत्रोच्चारण के लिए नहीं है। इसमें छात्रों की व्यक्तिगत स्वच्छता व उनकी देखभाल के संबंध में भी निर्देश दिया गया है। गौरतलब है कि राजधानी में निगम 765 स्कूल चलाती है। इनमें करीब 2.2 लाख छात्र शिक्षा ग्रहण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed