फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   एमसीडी मेयर ने दिल्ली सरकार पर फंड नहीं देने का आरोप मढ़ा

एमसीडी मेयर ने दिल्ली सरकार पर फंड नहीं देने का आरोप मढ़ा

Sun, 07 Oct 2018 02:20 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
एमसीडी मेयर ने दिल्ली सरकार पर फंड नहीं देने का आरोप मढ़ा
-नोट: सफाई वाली खबर का जोड़
विज्ञापन


महापौरों ने दिल्ली सरकार पर
लगाया फंड न देने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में कचरे के ढेर लगने का ठीकरा भाजपा ने दिल्ली सरकार पर फोड़ा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने एमसीडी के तीनों मेयर के साथ संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि सफाई कर्मचारी मुख्यमंत्री के घर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली में भूख से मौतें हो रही हैं, लेकिन केजरीवाल संवेदनहीन हो गए हैं।
उत्तरी दिल्ली के मेयर आदेश गुप्ता- दिल्ली सरकार को 2943 करोड़ रुपये एमसीडी को देने हैं। उन्होंने आश्वस्त किया था कि 10 दिन में निगम का फंड जारी कर दिया जाएगा, लेकिन वे इसे रोकने का उपाय ढूंढने के लिए कोर्ट चले गए। एमसीडी चुनाव में करारी हार का बदला केजरीवाल दिल्ली की जनता को परेशान करके ले रहे हैं।
विज्ञापन


पूर्वी दिल्ली के मेयर बिपिन बिहारी सिंह-सरकार साजिश के तहत फंड रोक रही है। इस वित्त वर्ष में सिर्फ 442 करोड़ रुपये दिल्ली सरकार ने दिए, जो ऊंट के मुंह में जीरा समान हैं। वेतन देने के लिए 850 करोड़ रुपये की आवश्यकता है। निगम को पंगु बनाने के लिए मुख्यमंत्री साजिश कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिणी दिल्ली के मेयर नरेंद्र चावला-दिल्ली सरकार ने 1580 करोड़ रुपये की जगह महज 536 करोड़ रुपये ही जारी किए हैं। बाकी की राशि पर मुख्यमंत्री चुप्पी साधकर न सिर्फ निगम के कामों में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं, बल्कि क्षेत्र में रहने वालों को बेहतर सुविधाएं देने में बड़ी रुकावट पैदा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed