{"_id":"5bad4faf867a557ebb22e992","slug":"15380847613-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली कला प्रेमियों का शहर : सिसौदिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली कला प्रेमियों का शहर : सिसौदिया
Updated Fri, 28 Sep 2018 03:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली कला प्रेमियों का शहर : सिसौदिया
- जनकपुरी हाट में कला सभागार का उपमुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विश्व पर्यटन दिवस पर कार्यक्रमों के जरिए लोगों को पर्यटन के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने जनकपुरी दिल्ली हाट में कला सभागार का उद्घाटन किया। इसमें 800 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है। कार्यक्रम के अंत में पंजाबी सूफी गायक सतिन्दर सरताज ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने कहा कि यह सभागार दिल्ली की जनता को समर्पित है। दिल्ली कला प्रेमियों का शहर है। यहां बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक आते हैं। इसलिए एक ऐसा मंच होना चाहिए, जहां विभिन्नता में एकता को दर्शाने के लिए जगह मिले। यह सभागार स्टेट-ऑफ-दी आर्ट स्टेज लाइटिंग, ऊर्जा दक्षता वातानुकूलित प्रणाली, मोटरयुक्त परदे व ऑडियो-विजुअल प्रणाली जैसी सुविधाआें से लैस है। आम लोग भी ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें बुकिंग करानी होगी।