{"_id":"5bad4ed5867a55013270fb0a","slug":"15380845442-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू व कॉलेज प्रशासन के कार्यक्षेत्र स्पष्ट किए जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू व कॉलेज प्रशासन के कार्यक्षेत्र स्पष्ट किए जाएं
Updated Fri, 28 Sep 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीन स्टूडेंट वेलफेयर से मिले डूसू पदाधिकारी
नई दिल्ली । डूसू पदाधिकारियों ने डीन स्टूडेंट वेलफेयर से मुलाकात की। उन्होंने विश्वविद्यालय और कॉलेज प्रशासन के कार्यक्षेत्र को छात्रों के मध्य स्पष्ट करने की मांग की। साथ ही छात्रों को विभिन्न मुद्दों पर प्रशासन द्वारा भटकाए जाने की समस्या को रखा। डूसू की ओर से डीन को दिए गए पत्र में कहा गया कि यदि कॉलेज किसी विषय के संदर्भ में छात्रों को विश्वविद्यालय प्रशासन के पास भेजता है तो कॉलेज आधिकारिक रूप से नोट लिखकर भेजे। ऐसी स्थिति में जानकारी नहीं मिलने के कारण छात्र इधर-उधर भटकते रहते हैं। डूसू उपाध्यक्ष शक्ति सिंह ने कहा कि इन स्थितियों की वजह से प्रशासन से मांग की गई है कि इस संबंध में सभी कॉलेजों के प्रिंसिपल को जानकारी भेजी जाए, जिससे छात्र गुमराह न हों। उधर, एबीवीपी प्रदेश मंत्री भरत खटाना ने कहा कि जब ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध हैं तो छात्रों को जानकारी के अभाव में क्यों भटकना पड़ रहा है। ब्यूरो