{"_id":"5bac02df867a557ea40c8fff","slug":"15379995611-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दयाल सिंह कॉलेज मामला:","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दयाल सिंह कॉलेज मामला:
Updated Thu, 27 Sep 2018 03:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रबंध समिति अध्यक्ष व प्रिंसिपल के बीच बढ़ी रार
- दयाल सिंह कॉलेज मामला
- निजी सुरक्षाकर्मियों के हाथ में दी कॉलेज की सुरक्षा की जिम्मेदारी
- प्रबंध समिति अध्यक्ष कॉलेज का नाम बदलने के कारण भी विवादों में रहे थे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दयाल सिंह कॉलेज में प्रबंध समिति व प्रिंसिपल के बीच विवाद गहराता जा रहा है। प्रिंसिपल को छुट्टी पर जाने का आदेश दिए जाने के बाद अब बुधवार को कॉलेज की सुरक्षा की जिम्मेदारी निजी सुरक्षाकर्मियों को सौंप दी गई। बताया जा रहा है कि यह निर्देश कॉलेज प्रबंध समिति की ओर से दिया गया है। हालांकि, प्रबंध समिति के आदेश को दरकिनार कर प्रिंसिपल अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं।
कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष अमिताभ कांत पहले भी विवादों में रहे हैं। बीते साल ईवनिंग से मॉर्निंग बने दिल्ली विश्वविद्यालय इस के कॉलेज का नाम बदलकर वंदे मातरम किए जाने को लेकर प्रबंध समिति ने आम सहमति से मुहर लगाई थी। नाम बदलने के पीछे तर्क था कि जब कॉलेज को सुबह की पाली में शुरू किया गया तब से नाम को लेकर परेशानी हो रही थी। हालांकि, इस फैसले का काफी विरोध हुआ था। यह मामला संसद तक पहुंचा था। लिहाजा भारी विरोध के चलते फैसला बदलना पड़ा था। अब प्रबंध समिति ने चाबियां निजी सुरक्षा कर्मियों को देने का निर्देश दिया है। इस संबंध में प्रिंसिपल ने सभी जानकारी डीयू प्रशासन को दे दी है। उल्लेखनीय है कि प्रबंध समिति अध्यक्ष ने प्रिंसिपल पर अनियमितता व निर्देशों का पालन नहीं करने का आरोप लगाकर अवकाश पर जाने को कहा था, जिसे प्रिंसिपल ने डीयू ऑर्डिनेंस के विरोध बताते हुए मानने से इनकार कर दिया है।