फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   जलकाग ने मेट्रो ट्रैक की रफ्तार पर लगाई ब्रेक

जलकाग ने मेट्रो ट्रैक की रफ्तार पर लगाई ब्रेक

Tue, 25 Sep 2018 01:36 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
जलकाग ने मेट्रो ट्रैक की रफ्तार पर लगाई ब्रेक
मजेंटा लाइन पर गिरा जलकाग, थमी मेट्रो की रफ्तार
विज्ञापन


- कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन पर ट्रैक पर गिरा था पक्षी
- वाइल्ड लाइफ कर्मियों ने मशक्कत कर किया काबू

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन पर कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन के पास एक जलकाग (जलीय पक्षी) अचानक ट्रैक पर गिर गया। इसको देख चालक ने ट्रेन को रोक दिया। सूचना पर वाइल्ड लाइफ कर्मियों ने पक्षी को ट्रैक से सकुशल निकाला। इसके कारण मेट्रो का संचालन थोड़ी देर तक प्रभावित रहा। जानकारी के अनुसार दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन के कालिंदी कुंज स्टेशन के पास दोपहर में गिरा एक जलकाग अचानक ट्रैक पर इधर-उधर भागने लगा। वह उड़ नहीं पा रहा था। पक्षी को ट्रैक पर जान बचाने के लिए भागते देख चालक ने ट्रेन को रोक दिया। सूचना पर पहुंचे वाइल्ड लाइफ कर्मियों ने ट्रैक पर उतरकर पक्षी को पकड़ा। वाइल्ड लाइफ अधिकारियों का कहना है कि कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन के पास ही ओखला बर्ड सेंचुरी है। यह पक्षी वहीं से उड़कर ट्रैक तक पहुंच गया था। हालांकि मेट्रो का परिचालन थमने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed