{"_id":"5ba40ce2867a557fe0598e75","slug":"153747783912-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईडब्लयूएस व वंचित वर्ग के लिए निकाला गया ड्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईडब्लयूएस व वंचित वर्ग के लिए निकाला गया ड्रा
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईडब्लयूएस व वंचित वर्ग के लिए निकाला गया ड्रा
-नर्सरी, केजी व पहली की 300 से अधिक सीटों के लिए 266 को स्कूल आवंटन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । निजी स्कूलों में आर्थिक पिछड़े वर्ग व वंचित वर्ग की नर्सरी, केजी व पहली कक्षा में सीटों को भरने के लिए पांचवां व छठा ऑनलाइन ड्रा दिल्ली सचिवालय में निकाला गया। दोनों ड्रा के तहत 300 से अधिक सीटों के लिए 266 बच्चों को स्कूल आवंटित किए गए। इस आवंटन के आधार पर दाखिला लेने के लिए अभिभावकों को 6 अक्तूबर तक रिपोर्ट करना होगा। वहीं सीटें फिर से खाली रहने पर 15 अक्टूबर के बाद एक बार फिर से ड्रा निकाला जाएगा। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय की ओर से आवंटियों को भी सूचना भेज दी गई है।
उल्लेखनीय है कि निजी स्कूलों में ईडब्लयूएस-डीजी कोटे की कुल 25 फीसदी सीटें आरक्षित हैं। इस के तहत नर्सरी, केजी व पहली की सीटों को भरने के लिए पांचवां ड्रा बुधवार को निकाला गया। इस ड्रा के तहत 71 आवेदन आए और 66 बच्चों को स्कूल आवंटित किए गए। वहीं बृहस्पतिवार को हुए दूसरे ड्रा के तहत 262 आवेदन प्राप्त हुए और उसके लिए 200 बच्चों को स्कूल आवंटित किए गए हैं।