{"_id":"5ba40bd2867a557eaf1879ae","slug":"153747756710-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो में सवार होकर धौला कुआं से द्वारका पहुंचे पीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो में सवार होकर धौला कुआं से द्वारका पहुंचे पीएम
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मेट्रो से सफर कर धौलाकुआं से द्वारका पहुंचे पीएम
यात्रियों ने ली सेल्फी, मेट्रो स्टेशनों पर रही कड़ी सुरक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को आईआईसीसी सेंटर (इंटरनेशनल कंवेन्शन एंड एक्सपो सेंटर) की आधारशिला रखने के लिए दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन में सफर करके पहुंचे। उन्होंने धौलाकुआं से मेट्रो में सवार होकर द्वारका सेक्टर-21 तक यात्रा की। इस दौरान यात्रियों ने उनके साथ जमकर सेल्फी खींची। सफर के दौरान प्रधानमंत्री ने यात्रियों के साथ बातचीत भी की। वह धौलाकुंआ से दोपहर 3:13 मिनट पर मेट्रो में सवार हुए और 3 बजकर 27 मिनट पर द्वारका सेक्टर-21 तक पहुंचे। इस बीच मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा कड़ी रही। कार्यक्रम समाप्ति के बाद प्रधानमंत्री ने वापस लौटने के लिए भी एयरपोर्ट लाइन पर द्वारका सेक्टर-21 से शाम 4 बजकर 39 मिनट पर मेट्रो ली और 4 बजकर 54 मिनट पर धौलाकुआं तक आए। इस दौरान मेट्रो में सवार अधिकतर यात्रियों ने प्रधानमंत्री से मिलने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा कारणों के कुछ ही यात्रियों को प्रधानमंत्री के पास पहुंचने का मौका मिल सका।