फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   इको विलेज-2 सोसायटी के जनरेटर को सील करने की प्रक्रिया शुरू 19-29-58

इको विलेज-2 सोसायटी के जनरेटर को सील करने की प्रक्रिया शुरू 19-29-58

Thu, 20 Sep 2018 02:45 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 02:45 AM IST
विज्ञापन
इको विलेज-2 सोसायटी के जनरेटर को सील करने की प्रक्रिया शुरू 19-29-58
गाजियाबाद सहित अन्य के लिए
विज्ञापन

------------------------
हेडिंग: एनसीआर में वाहन चुराने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
बंद पड़ी कंपनी में छिपाकर रखते थे चोरी के वाहन, 11 बाइक और एक स्कूटी बरामद
गौतमबुद्धनगर व गाजियाबाद से अब तक 150 से अधिक बाइक-स्कूटी की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली-एनसीआर में वाहन चुराने वाले गिरोह का ग्रेटर नोएडा कोतवाली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मंगलवार को चेकिंग के दौरान सिरसा गोल चक्कर से चोरी की बाइक के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर कासना साइट-5 स्थित बंद पड़ी कंपनी से चोरी की दस बाइक व एक स्कूटी बरामद की है। आरोपी वाहनों को इसी कंपनी में छिपाकर रखते थे। कुछ दिन बीतने के बाद मौका मिलते ही बाहरी जनपदों में ले जाकर बेच देते थे।

एसपी ग्रामीण विनीत जायसवाल ने सूरजपुर स्थित कार्यालय मेें आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि आरोपियों ने दिल्ली, गाजियाबाद व नोएडा से 150 से अधिक बाइक व स्कूटी चोरी की हैं। पुलिस गिरोह के अन्य दो वांछित सदस्यों की तलाश कर रही है। कोतवाली पुलिस मंगलवार शाम सिरसा गोल चक्कर के पास चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने बाइक सवार तीन युवकों को रोककर गाड़ी के कागज दिखाने को कहा तो उनकेे पास कोई कागज नहीं थे। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने चोरी की बाइक होना स्वीकार कर लिया। आरोपियों की पहचान नगला नैनसुख दादरी निवासी रोहित, नालीपाड़ा कस्बा मसूरी गाजियाबाद निवासी शहजाद व जलपुरा ग्रेटर नोएडा निवासी पिंटू के रूप में हुई। गिरोह के सदस्य जावेद व सजील वांछित चल रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ दिल्ली, इंद्रापुरम गाजियाबाद व ग्रेटर नोएडा में कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed