{"_id":"5ba2bba0867a557e8327c6b9","slug":"15373915017-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे जेवर ने जीता दाउजी मंदिर कबड्डी टूर्नामेंट का फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे जेवर ने जीता दाउजी मंदिर कबड्डी टूर्नामेंट का फाइनल
Updated Thu, 20 Sep 2018 02:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबड्डी : डीजे जेवर ने जीता दाउजी मंदिर टूर्नामेंट
जेवर। जेवर के दाउजी मंदिर मेले में दो दिन से चल रहे पुरुष कबड्डी टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बुधवार को जेवर के डीजे और फरीदाबाद की एस्कार्ट टीम के बीच हुआ। जेवर डीजे ने पहले राउंड से ही बढ़त बनाकर 8 अंकों से जीत हासिल की। रोहित भाटी ग्रेटर नोएडा को ऑल राउंडर खिलाड़ी चुना गया। प्रबंध समिति ने प्रथम स्थान पर रही टीम को 31,000 रुपये व ट्रॉफी जबकि दूसरे पायदान पर रही टीम को 21,000 रुपये व ट्रॉफी से सम्मानित किया। इस मौके पर मेला अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, रघुनंदन शर्मा, दिनेश चंद, बनवारीलाल, शिव कुमार शर्मा, प्रिंस भारद्वाज, सूरजभान शर्मा आदि मौजूद रहे। बता दें कि जेवर में प्राचीन दाउजी मंदिर पर पिछले 158 साल से बलदेव छठ मेले का आयोजन होता आ रहा है। मंगलवार से शुरू पुरुष कबड्डी में जेवर व आसपास के अलावा अन्य राज्यों की सैकड़ों टीमों ने भाग लिया। ब्यूरो