{"_id":"5ba2bb73867a5501313c6a3b","slug":"15373914565-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ किसान यूनियन ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ किसान यूनियन ने दिया धरना
Updated Thu, 20 Sep 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर किसान यूनियन का धरना
जेवर। बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जेवर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर धरना दिया। किसानों ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष नत्थीराम शर्मा के नेतृत्व में बुधवार सुबह कार्यकर्ता धरने पर बैठे। यूनियन ने आरोप लगाया कि जेवर जहांगीरपुर व जौनचाना के अस्पताल में न तो समय से कर्मचारी आते हैं और अगर आ भी जाएं तो जांच और दवाइयां बीमारी के मुताबिक नहीं है। इससे क्षेत्र के मरीजों को मजबूरी में झोलाछाप डॉक्टरों के पास जाना पड़ता है। इस मौके पर धर्मवीर नागर, तेजपाल शांत, वीर सिंह, आनंद, सुभाष, गुलशन, कुलदीप, गजेंद्र, जगत सिंह, दिनेश, महेश, विजय अत्री, सुभाष शर्मा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो