फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ग्रेनो के छात्र ढूढ़ेंगे ग्रेनो के चौराहों पर जाम का हल

ग्रेनो के छात्र ढूढ़ेंगे ग्रेनो के चौराहों पर जाम का हल

Thu, 20 Sep 2018 02:40 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
ग्रेनो के छात्र ढूढ़ेंगे ग्रेनो के चौराहों पर जाम का हल
हेडिंग: ग्रेनो के छात्र ढूंढेंगे चौराहों पर जाम का हल
विज्ञापन

सीईओ ने निजी सहभागिता के लिए बढ़ाए हाथ, स्वयंसेवी संगठनों की भी मदद लेने को तैयार
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। शहर के तीन प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक जाम का हल ढूंढने की जिम्मेदारी यहां के शिक्षण संस्थाओं में पढ़ने वाले छात्रों को देनी की तैयारी है। प्राधिकरण के नवनियुक्त सीईओ नरेंद्र भूषण ने आर्किटेक्ट की पढ़ाई कर रहे छात्रों से इन चौराहों पर अपने प्रोजेेक्ट बनाने को कहा है। अगर उनका सुझाव बेहतर रहा तो प्राधिकरण उस पर अमल भी करेगा।
सीईओ ने कहा कि परी चौक, सूरजपुर टी प्वाइंट और ग्रेनो वेस्ट के किसान चौक पर ट्रैफिक जाम की समस्या को हल करने का विकल्प तलाशा जा रहा है। तीनों ही चौराहे ग्रेटर नोएडा में प्रवेश पर स्थित हैं। ट्रैफिक जाम से शहर की छवि भी खराब होती है। प्राधिकरण ने तय किया है कि शहर में आर्किटेक्ट की पढ़ाई कर रहे छात्रों से बात की जाएगी। उनको अपना प्रोजेक्ट बनाना होता है। उनको सुझाव दिया जाएगा कि इन चौराहों के ट्रैफिक जाम पर अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार करें। वे सुझाव दें कि किस तरह से ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर किया जा सकता है, ताकि कि वहां पर पुलिसकर्मी न भी रहें तो भी ट्रैैफिक जाम न लगे। बसों और ऑटो वालों के लिए एक अलग कैरिज-वे बना दिया जाए, ताकि वहीं पर जा सकें। मुख्य रोड पर न रुक सकें। उन्होंने कहा कि जिसकी रिपोर्ट बेहतर होगी, उस पर काम होगा। उन्होंने शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए भी स्वयंसेवी संस्थाओं से मदद लेने की बात कही। बता दें कि इन तीनों चौराहों पर आए दिन जाम लग रहा है।
विज्ञापन

-------
प्राधिकरण ने सामुदायिक केंद्र बनाने को कहा
ग्रेटर नोएडा। प्राधिकरण ने अंसल हाउसिंग से सेक्टर ओमेगा स्थित गोल्फ लिंक में सामुदायिक केंद्र बनाने को कहा है। प्राधिकरण ने भूखंड संख्या पी-08 की 2833 वर्गमीटर एरिया में सामुदायिक केंद्र बनाने के लिए कहा है। यह पहले से प्रस्तावित था, लेकिन निर्माण नहीं हुआ था। इसे लेकर यहां की आरडब्ल्यूए ने प्राधिकरण से इसकी मांग की थी। बुधवार को बिल्डर को प्राधिकरण ने पत्र भेजकर कहा है कि इसका निर्माण कराया जाए। प्राधिकरण के इस फैसले पर आरडब्ल्यूए के महासचिव एमएल भारद्वाज ने कहा कि सामुदायिक केंद्र बनने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
सफाईकर्मियों की तैनाती में गड़बड़ी का आरोप
ग्रेटर नोएडा। जन अधिकार आंदोलन ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में सफाईकर्मियों की तैनाती में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। अध्यक्ष एके सिंह ने बताया कि आरटीआई के जरिये प्राधिकरण से पूछा गया था कि कितने सफाईकर्मी शहर में तैनात हैं और भौतिक सत्यापन करके भुगतान किया जा रहा है तो प्राधिकरण से जवाब मिला है कि ठेकेदारों को एरिया दे दिया गया है। वे कितने कर्मचारी से सफाई कराते हैं इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed