फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   किसानों ने सीएम को सौंपी एयरपोर्ट की जमीन के सहमति पत्र

किसानों ने सीएम को सौंपी एयरपोर्ट की जमीन के सहमति पत्र

Thu, 20 Sep 2018 02:41 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
किसानों ने सीएम को सौंपी एयरपोर्ट की जमीन के सहमति पत्र
हेडिंग: किसानों ने सीएम को सौंपे एयरपोर्ट की जमीन के सहमति पत्र
विज्ञापन

विधायक के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधिमंडल लखनऊ में योगी से मिला
अमर उजाला ब्यूरो
जेवर। जेवर में एयरपोर्ट के लिए जमीन देने पर राजी हुए किसानों ने बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर सहमति पत्र सौंपे। इस दौरान किसानों ने विस्थापन व अन्य सुविधाओं में किसानों का ध्यान रखने की अपील की।
विधायक धीरेंद्र सिंह के साथ जेवर के 26 किसान मुख्यमंत्री से मिले। किसानों ने मुख्यमंत्री से कहा कि उनके आह्वान के बाद ही जिले के विकास के लिए अपनी जमीन की सहमति दी है। मुख्यमंत्री के साथ किसानों की लगभग 40 मिनट तक बातचीत हुई। उन्होंने बताया कि 15 साल से यह योजना केवल फाइलों में थी। अब यह मूर्त रूप ले रही है। योगी ने एयरपोर्ट के लिए सहमति देने का किसानों को धन्यवाद दिया। वहीं, उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानों की जायज मांगों और विस्थापन की नीतियां के अनुसार ही शासन व प्रशासन के साथ बैठकर जनप्रतिनिधि सभी समस्याएं निस्तारित कराएंगे। योगी से मिलने वालों में भगवान सिंह, त्रिलोकचंद शर्मा, हंसराज सिंह, पुष्प कुमार शर्मा, योगेंद्र सिंह छौंकर, संजय कुमार, हरविंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन

----------------------------
सीएम से मिलने पर भी किसानों ने नहीं खत्म किया धरना
ग्रेटर नोएडा। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता पवन खटाना के नेतृत्व में किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला और ज्ञापन सौंपा। पवन ने बताया कि 123 दिनों से लगातार तीनों प्राधिकरणों की गलत नीतियों के खिलाफ किसानों का धरना कलेक्ट्रेट पर चल रहा है। चार माह बाद प्रदेश के मुखिया ने पांच किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल को बुलाकर उनकी समस्या सुनी। किसानों की समस्याओं से उनको अवगत कराया गया। उन्होंने मुख्य सचिव को सभी समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए। हालांकि, किसानों ने मांगें पूरी होने की घोषणा के बाद ही धरना खत्म करने की बात कही। सीएम से मिलने वालों में रजनीकांत अग्रवाल, जीवन सिंह, रविंद्र भाटी, संजय अंबावता भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed