{"_id":"5ba1573b867a5520833a7204","slug":"15373002652123-17-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"123 शिकायतों में से 17 का मौके पर निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
123 शिकायतों में से 17 का मौके पर निस्तारण
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
123 शिकायतों में से 17 का मौके पर निस्तारण
ग्रेटर नोएडा। जिले की तीनों तहसीलों पर मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। कुल 123 लोग शिकायत लेकर पहुंचे। इनमें से 17 का मौके पर निस्तारण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अनिल कुमार सिंह ने सदर तहसील में लोगों की शिकायत सुनीं। यहां कुल 14 लोग शिकायत लेकर पहुंचे। इनमें से तीन का मौके पर निस्तारण कराया गया। वहीं दादरी तहसील में 70 लोगों ने शिकायत की। यहां 9 शिकायतों का निस्तारण कराया गया। जेवर तहसील में आई 39 शिकायतों में से पांच का निस्तारण हो सका। सीडीओ ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण का सत्यापन शासन स्तर पर किया जाता है। इस कारण सभी अधिकारी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ निस्तारण करें। अगर किसी स्तर पर लापरवाही मिलती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। ब्यूरो