फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सीवर सफाई कर्मियों की मौत के मामले में श्रम विभाग ने सौंपी सरकार को रिपोर्ट

सीवर सफाई कर्मियों की मौत के मामले में श्रम विभाग ने सौंपी सरकार को रिपोर्ट

Wed, 19 Sep 2018 12:56 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
सीवर सफाई कर्मियों की मौत के मामले में श्रम विभाग ने सौंपी सरकार को रिपोर्ट
कंपनी की लापरवाही से गई कर्मियों की जान
विज्ञापन


- सीवर सफाई कर्मियों की मौत का मामला
- श्रम विभाग ने सौंपी सरकार को रिपोर्ट

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मोती नगर के डीएलएफ हाउसिंग सोसायटी में हुई पांच मजदूरों की मौत के मामले में सीवर सफाई कराने वाली कंपनी की लापरवाही सामने आई है। इसकी जांच रिपोर्ट श्रम आयुक्त ने दिल्ली सरकार को सौंप दी है। मामले की सुनवाई 19 सितंबर को होगी।

नौ सितंबर को डीएलफ हाउसिंग सोसाइटी में अंडरग्राउंड सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई करने के दौरान पांच कर्मियों की मौत हो गई थी। इसकी जांच दिल्ली सरकार ने श्रम आयुक्त को सौंपी थी। जांच में पता चला है कि मौके पर तीन अलग-अलग कंपनियां काम कर रही थी। सोसायटी के रखरखाव का जिम्मा जोंस लैंग लसाले बिल्डिंग आपरेशन प्राइवेट लिमिटेड के पास था। कंपनी ने अपना पंजीकरण करा रखा था। रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरी कंपनी प्लांट के रखरखाव व परिचालन का काम देखती थी। इसमें 20 से कम लोग काम कर रहे थे। इससे उसे लाइसेंस लेने की जरूरत नहीं थी। हालांकि, हाउस कीपिंग की काम करने वाली तीसरी कंपनी का लाइसेंस मार्च में ही खत्म हो गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि तीनों कंपनियों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed