{"_id":"5b9d591b867a557ea94a590f","slug":"15370386018-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबादी के बीच से निकाली जा रही हाईटेंशन लाइन का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबादी के बीच से निकाली जा रही हाईटेंशन लाइन का विरोध
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबादी के बीच हाइटेंशन लाइन निकालने का विरोध
ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत, स्कूली बच्चों को खतरा
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। दादारी क्षेत्र के चिटहेरा गांव में आबादी के बीच निकाली जा रही हाइटेंशन लाइन का ग्रामीणों ने विरोध किया। उनका कहना है कि किसी कीमत पर ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। दरअसल, कस्तूरबा गांधी स्कूल के पास एक मोबाइल कंपनी का टावर है। इसके साथ ही दो और प्राइमरी स्कूल हैं। टावर में बिजली विभाग ने कनेक्शन दिया है। इसके लिए एक किलोमीटर लंबी हाइटेंशन लाइन खींची जानी है। ग्रामीणों ने शनिवार को एसडीएम से इसकी शिकायत की। उनका आरोप है कि बिजली विभाग ने आबादी के बीच टावर को व्यवसायिक कनेक्शन दे दिया है। इसे तालाब की सरकारी जमीन लगाया गया है। ग्रामीणों ने मामले की जांच के साथ साथ हाइटेंशन लाइन की अनुमति नहीं देने की मांग की है। वहीं, एसडीएम अंजनी कुमार का कहना है कि इसकी जांच कराई जाएगी। ग्रामीण विरोध करते हैं तो लाइन नहीं निकाली जाएगी।