{"_id":"6b0832971977d5162c0a9031","slug":"expansion-of-medical-facilities-will-transform-gimss-identity-grnoida-news-c-23-1-lko1064-113078-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार से बदलेगी जिम्स की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार से बदलेगी जिम्स की पहचान
विज्ञापन
चार नए सुपर स्पेशियलिटी विभाग खोलने की तैयारी, डॉक्टरों की भर्ती से लेकर आधुनिक मशीनों तक पर होगा काम
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की योजनाएं अब धरातल पर उतरने लगी हैं। संस्थान के 10 वर्षीय विजन प्लान के तहत पहले मंजूर 8 सुपर स्पेशियलिटी विभागों में मरीजों को उपचार की सुविधा मिलने लगी है। इन विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए 58 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इनमें से 10 डॉक्टरों का चयन हो चुका है, जबकि दो से तीन डॉक्टर संस्थान में ज्वाइन भी कर चुके हैं। वहीं, गंभीर बीमारियों के इलाज की सुविधा बढ़ाने के लिए चार नए सुपर स्पेशियलिटी विभाग शुरू करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
जिम्स में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, हेमेटोलॉजी और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जरी विभाग शुरू करने की तैयारी है। इन विभागों को शुरू करने में कम से कम एक साल का समय लगने का अनुमान है। इनके संचालन के लिए आधुनिक चिकित्सा उपकरण और अत्याधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी। इसके लिए संस्थान ने 225 करोड़ रुपये के अतिरिक्त फंड की मांग की है। बजट मिलने के बाद मशीनों की खरीद और अन्य जरूरी संसाधन जुटाए जाएंगे। नए विभाग शुरू होने से कैंसर, किडनी और पाचन तंत्र से जुड़ी गंभीर बीमारियों के मरीजों को विशेषज्ञ उपचार की सुविधा मिल सकेगी।
दो चरणों में 250 तक पहुंचेंगी एमबीबीएस की सीटें
मेडिकल शिक्षा के विस्तार के लिए जिम्स में एमबीबीएस की सीटें मौजूदा 100 से बढ़ाकर 250 करने की मंजूरी मिली है। इसके लिए पहले चरण में सीटें 100 से बढ़ाकर 150 और दूसरे चरण में 150 से बढ़ाकर 250 की जाएंगी। पूरी प्रक्रिया में करीब दो साल लगने का अनुमान है। इससे मेडिकल की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए अवसर बढ़ेंगे।
विज्ञापन
जीबीयू में तैयार हुई नर्सिंग की बिल्डिंग
जिम्स में बीएससी नर्सिंग की 100 सीटों पर पढ़ाई शुरू कराने की दिशा में भी महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। इसके लिए गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) परिसर में बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई है। अब यहां नर्सिंग की कक्षाएं शुरू करने की दिशा में आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इससे चिकित्सा शिक्षा के साथ प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों को तैयार करने का रास्ता भी मजबूत होगा।
कोट
जिम्स में मरीजों को बेहतर और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। 10 वर्षीय विजन प्लान के तहत नए सुपर स्पेशियलिटी विभाग शुरू करने, विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती और आधुनिक उपकरण जुटाने की दिशा में काम चल रहा है। साथ ही एमबीबीएस और नर्सिंग की सीटें बढ़ाकर चिकित्सा शिक्षा का भी विस्तार किया जाएगा। निदेशक, ब्रिगेडियर डॉ राकेश के. गुप्ता